फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी नहीं हो रही है बंद

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2016 10:20 IST
ख़ास बातें
  • रिंगिंग बेल्स ने अपने बंद होने की ख़बरों का खंडन किया है
  • कंपनी का कहना है कि एमडीएम अलग उद्देश्य के लिए बनाई गई कंपनी है
  • रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, अब तक 70,000 फ्रीडम 251 की डिलीवरी हो चुकी है
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के बंद होने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में इस तरह की सभी ख़बरों का खंडन किया।

टेलीएनालिसिस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी ने एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक नई कंपनी बनाई है। और इसने दिल्ली में एक दुकान भी खोल ली है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में रिंगिंग बेल्स के हमेशा के लिए बंद होने की बात भी कही गई। हालांकि, अब रिंगिंग बेल्स ने कंपनी के बंद होने की सभी ख़बरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कंपनी ने स्पष्ट करते हुए कहा, ''हम बाजार में बहुत अच्छा कर रहे हैं और पहले की तरह ही काम कर रहे हैं।''

रिंगिंग बेल्स के एक प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए एक बयान में कहा कि एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स, रिंगिंग बेल्स से पूरी तरह एक अलग यूनिट है और इसके 'अपने लक्ष्य' हैं। प्रवक्ता ने कहा कि, ''रिंगिंग बेल्स के साथ हमारे लक्ष्य पूरी तरह से व्यापारिक हैं और हमने इस बारे में पहले जानकारी दी है और हम अपनी बात पर अभी भी कायम हैं।''

इसके साथ ही प्रवक्ता ने अपने सीईओ धरना गोयल के इस्तीफे की ख़बरों पर कहा, ''अब कंपनी के मामलों को अमोल गोयल देख रहे हैं, अमोल भी कंपनी के संस्थापकों में से एक हैं। और वे कंपनी को उसके लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश में मदद करेगें। ''
Advertisement

कंपनी का दावा है कि अब तक फ्रीडम 251 की पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, नई दिल्ली, पंजाब, जेएंडके, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 70,000 से ज्यादा यूनिट डिलीवर हो चुके हैं। फिलहाल, रिंगिंग बेल्स की वेबसाइट काम नहीं कर रही है।
Advertisement

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के निर्माता शुरुआत से ही विवादों से घिरे रहे हैं और हाल ही में 2 करोड़ रुपये के चेक बाउंस होने का मामल सामने आया था। सितंबर में रिंगिंग बेल्स ने अपने प्रोडक्ट अमेज़न इंडिया पर बेचने शुरू किए थे। चुनिंदा स्मार्टफोन, फ़ीचर फोन के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट पर कंपनी केपावर बैंक को भी लिस्ट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.