'सबसे सस्ता स्मार्टफोन' होगा बुधवार को लॉन्च, दाम 500 रुपये से भी कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2016 18:51 IST
इस बुधवार (17 फरवरी) को कुछ शानदार होने वाला है। भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड मात्र 500 रुपये वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया योजनाओं को ध्यान में रखते हुए वह अब तक का सबसे किफायती हैंडसेट फ्रीडम 251 पेश करेगी।

कंपनी के मुताबिक, इसकी कीमत 500 रुपये के आसपास होगी। हैंडसेट को केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट में सांसद मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान ही हैंडसेट की वास्तविक कीमत का पता चलेगा। फिलहाल, हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि हैंडसेट में इस्तेमाल की गई चीज़ों को आयात करके भारत में ही बनाया गया है। कंपनी का मकसद है कि आने वाले दिनों में कई शानदार फ़ीचर से लैस इस स्मार्टफोन को भारत में ही पूरी तरह से डेवलप करने का है।

गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया योजनाओं के मद्देनज़र कई मोबाइल निर्माता कंपनियों ने भारत में ही स्मार्टफोन निर्माण का काम शुरू कर दिया है। शाओमी और जियोनी जैसी कंपनियां भारत सरकार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.