'फ्रीडम 251' बनाने वाली रिंगिंग बेल्स के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 मार्च 2016 09:59 IST
नोएडा पुलिस ने दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की पेशकश के साथ चर्चा में आई कंपनी रिंगिंग बेल्स के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है। यह मामला भाजपा नेता किरीट सोमया की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) तथा आईटी कानून की सम्बद्ध धाराओं के तहत मंगलवार को दर्ज किया गया। प्राथमिकी में रिंगिंग बेल्स के मालिक मोहित गोयल तथा कंपनी के अध्यक्ष अशोक चड्ढा का नाम है।

कंपनी हाल ही में 251 रपये मूल्य के स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की पेशकश के साथ चर्चा में आई है। इसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने का दावा किया गया था।

सोमया ने अपनी शिकायत में कहा है कि विनिर्माता कंपनी के लिए 251 रपये में स्मार्टफोन बनाना संभव ही नहीं है और यह कपंनी लोगों को मूर्ख बना रही है।
Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस किरण ने कहा,‘ प्राथमिक जांच के अनुसार यह मामला प्राथमिकी दर्ज करने के लायक है। एक मामला दर्ज किया गया है और जांच के लिए टीम बनाई गई है।’ उप पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा,‘ हमने कंपनी के लिए जांच हेतु दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा।’ वहीं फर्म का कहना है कि वह पुलिस का जांच में सहयोग करने को तैयार हे।
Advertisement

मोहित गोयल ने कहा है,‘ हम किसी भी सरकारी जांच एजेंसी का सहयोग करने को प्रतिबद्ध हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते गुणवत्तापरक उत्पाद पेश करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.