बदल रहा ट्रेंड! 2026 में बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ेगी बिक्री

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स 2025 की तुलना में इस साल 13% की बढ़ोत्तरी दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2026 12:21 IST
ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स 2025 की तुलना में इस साल 13% बढ़ सकते हैं।
  • मार्केट शेयर बढ़कर 65% हो सकता है।
  • क्लैमशैल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिमांड में कमी देखने को मिल सकती है।

2026 में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट शेयर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का ट्रेंड बढ़ने वाला है। 2026 में मार्केट में इस सेग्मेंट के अंदर प्रतिस्पर्धा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं जिसमें बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का बोलबाला रहने वाला है। यानी कस्टमर्स का झुकाव क्लैमशैल फोल्डेबल की बजाए किताब की तरह खुलने वाले फोल्डेबल फोन की तरफ होने वाला है। नई रिपोर्ट कहती है कि यूजर्स को बुक स्टाइल फोल्डेबल मनोरंजन और पढ़ाई जैसे कामों के लिए ज्यादा पसंद आ सकते हैं। वहीं, क्लैमशैल फोल्डेबल का मार्केट शेयर कम हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

2026 में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट शेयर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। Counterpoint Research की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स 2025 की तुलना में इस साल 13% की बढ़ोत्तरी दर्ज कर सकते हैं। मार्केट में इनका शेयर 2025 में 52% था। इस साल के लिए अनुमान है कि यह बढ़कर 65% हो सकता है। इस साल आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को कंपनियां बेहतर हार्डवेयर, इस्तेमाल में टिकाऊ और बिल्ड में ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश करेंगी। जिसके चलते ऐसे डिवाइसेज में कस्टमर्स का भरोसा बढ़ सकता है। इसलिए Galaxy Z Fold 7 और Pixel 10 Pro Fold जैसे फोल्डेबल फोन नए कंपीटिटर मार्केट में देख सकते हैं। 

ग्लोबल लेवल पर क्लैमशैल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिमांड में कमी देखने को मिल सकती है। सबसे बड़ा कारण है कि बुक स्टाइल फोल्डेबल्स को अब प्रोडक्टिव डिवाइसेज के तौर पर देखा जाने लगा है। जबकि क्लैमशैल को फॉर्म फैक्टर की वजह से तवज्जो दिया जाता रहा है। जैसे-जैसे बुक स्टाइल स्ट्रेचेबल डिवाइसेज में बेहतरी होती जाएगी इनकी डिमांड में भी तेजी आती दिखेगी। इसका ताजा उदाहरण Samsung Galaxy Z Fold 7 की Galaxy Z Flip 7 से ज्यादा बिक्री होना भी है। 

फ्लिप फोन को फोल्डेबल सेगमेंट के अंदर जल्द ही पूरक डिवाइसेज के रूप में देखा जा सकता है। जबकि प्रीमियम सेगमेंट को कंपनियां ज्यादा तवज्जो देना शुरू करेंगी। Apple Foldable iPhone के भी जल्द लॉन्च होने के कयास लग रहे हैं। जहां पर कंपनी बुक-स्टाइल में ही संभावित डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। यह बताता है कि सेग्मेंट एंट्री डिवाइसेज के लिए भी कंपनियां बुक-स्टाइल डिजाइन को तवज्जो दे रही हैं। कहा जा रहा है कि Apple का यह फोल्डेबल मल्टीटास्किंग, डॉक्यूमेंट व्यूइंग, और कंटेंट कंज्यूम करने के मकसद से डिजाइन किया जाएगा। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि फोल्डेबल डिवाइसेज का शुरुआती फेज अब जा चुका है। अब इस सेग्मेंट में मल्टीटास्किंग डिवाइसेज को बनाने पर फोकस होगा जो सिंगल स्क्रीन के साथ ही आते हैं और यूजर्स के लिए भी ज्यादा प्रोडक्टिव होंगे। बीते साल में भी कई स्मार्टफोन निर्माताओं ने अपने स्टॉक को सामान्य करने की कोशिश की और नए फोल्डेबल फोन लॉन्च करने के मामले में सावधानी बरती। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल कंपनियां फोल्डेबल फोन मार्केट में ज्यादा आक्रामक रूप में नजर आ सकती हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lightweight design and super thin profile
  • Fantastic displays
  • Top-notch performance
  • Excellent primary camera
  • Launches with One UI 8 based on Android 16 out of the box (and gets extended software support)
  • Bad
  • Charging speed capped at 25W
  • Battery life could have been better
  • No S Pen support
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.50 इंच

Cover Resolution

2520x1080 पिक्सल

डिस्प्ले

8.00 इंच

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1968x2184 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and sleek IP48-rated design
  • One UI 8 brings plenty of handy AI features
  • Vibrant displays with thin borders
  • Battery lasts a day of heavy use
  • Bad
  • Hinge is a bit too stiff or rigid
  • Cover display experience underwhelming
  • Gets very hot when using the camera
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.10 इंच

Cover Resolution

948x1048 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

3.3 मेगाहर्ट्ज़ डका-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  2. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  4. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  5. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  6. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  7. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  8. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
  9. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.