Flipkart एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन ब्रांड से उठाएगी पर्दा, हैंडसेट भी होगा मंगलवार को लॉन्च

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के नए स्मार्टफोन के लिए तैयार हो जाएं। रविवार को फ्लिपकार्ट ने दो नए ऐलान किए हैं। जिसमें किसी अन्य टेक कंपनी की साझेदारी में कंपनी स्मार्टफोन लेकर आ रही है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2018 13:08 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के नए स्मार्टफोन के लिए रहें तैयार
  • रविवार को फ्लिपकार्ट ने की दो नईं घोषणाएं
  • कंपनी ला रही नया स्मार्टफोन और वैल्यू एडिड ऑफर

फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के नए स्मार्टफोन के लिए तैयार हो जाएं। रविवार को फ्लिपकार्ट ने दो नए ऐलान किए हैं। जिसमें किसी अन्य टेक कंपनी की साझेदारी में कंपनी स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ''disrupt the mobile phone landscape'' टैगलाइन के साथ कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह किस कंपनी के साथ हाथ मिला रही है। पिछली लीक हुई जानकारियों पर जाएं तो यह कंपनी हुवावे हो सकती है, जो जल्द पी20 सीरीज़ उतारने जा रही है।


Advertisement
साथ ही लेनोवो के अधिकार वाली मोटो भी हो सकती है, जिसके जी6 स्मार्टफोन बाज़ार में जल्द दस्तक देंगे। #BigOnFlipkart and #OnlyOnFlipkart जैसे हैशटैग के साथ फ्लिपकार्ट का लैंडिंग पेज इशारा करता है कि यह कंपनी का एक्सक्लूसिव फोन होगा। इसमें बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। हुवावे इंडिया ने भारत में पी20 सीरीज़ लाने की बात कही है। बता दें कि पी20 की रेंज में भी बड़े डिस्प्ले दिए गए हैं। Huawei के P20 और P20 Pro स्मार्टफोन हाल में पेरिस में हुए एक इवेंट में पर्दा उठाया गया था।

हैंडसेट Huawei P10 के अपग्रेड वर्ज़न होंगे। इन स्मार्टफोन में एआई रहित कैमरा फीचर होंगे। कैमरे को बेहतर बनाने के लिए लाइका की मदद ली गई है। Huawei ने हाल में अपनी आधिकारिक वेबसाइट से टीज़र जारी कर नए स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने का इशारा दिया था। हालांकि, उपलब्धता को लेकर कोई तय समय नहीं बताया गया था। लेकिन टीज़र में लिखा देखा गया है "Coming Sooon in India". 3 बार ओ से इशारा मिला था कि Huawei P20 Pro के बैक में 3 कैमरे होंगे।
Advertisement

दूसरी तरफ मोटो जी6 सीरीज़ में  Moto G6 Play, Moto G6 और Moto G6 Plus स्मार्टफोन दस्तक देने वाले हैं। ये फोन 19 अप्रैल को ब्राज़ील में लॉन्च होंगे। जी सीरीज़ की लोकप्रियता को देखते हुए लेनोवो इन्हें भारत में भी ला सकती है। इन स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play 19 अप्रैल को ब्राज़ील में लॉन्च हो रहे हैं।

हालिया तस्वीर से  Moto G6 Play के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का अंदाज़ा लगा है। बता दें कि फोन की ज्यादातर जानकारियां पहले ही लीक हो चुका हैं। नई लीक में फोन से जुड़े कुछ अपडेट मिले हैं। एक अन्य लीक में पता चला है कि स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, इंडिगो, रोज़ गोल्ड और सिल्वर रंग में आ सकता है। यह जानकारी पहले आईं लीक रिपोर्ट से मेल खाती है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज से पता चला है कि नई वैल्यू एडिड सर्विस की भी घोषणा की जाएगी। हमें सटीक जानकारी मंगलवार को फ्लिपकार्ट की इस लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। मंगलवार के दिन ही नए स्मार्टफोन, एक्स्क्लूसिव ब्रांड और वैल्यू एडिड सर्विस से पर्दा उठेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  11. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.