• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय लॉन्च, कम कीमत पर मिलेंगे चार्जर और माइक्रो यूएसबी केबल

फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय लॉन्च, कम कीमत पर मिलेंगे चार्जर और माइक्रो-यूएसबी केबल

फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय लॉन्च, कम कीमत पर मिलेंगे चार्जर और माइक्रो-यूएसबी केबल
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय पर हेडफोन, यूएसबी-केबल जैसे प्रोडक्ट मिलेंगे
  • यह अमेज़न बेसिक्स की तरह ही है
  • फ्लिपकार्ट के पहले से कपड़ों, हेल्थकेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड हैं
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को अपनी फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय को लॉन्च करने की घोषणा की। एक ईमेल में फ्लिपकार्ट ने यूज़र से कम कीमत पर रोजमर्रा की जरूरत वाले प्रोडक्ट मुहैया कराने का वादा किया है। स्मार्टबाय स्टोर में अभी सिर्फ चार्जर और डेटा केबल ही मिल रहा है। हालांकि, फ्लिपकार्ट द्वारा भेजे गए ईमेल में कुछ दूसरे प्रोडक्ट जैसे ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफोन की तस्वीरें भी शामिल हैं। फ्लिपकार्ट की यह पेशकश अमेज़न बेसिक्स जैसी है। अमेज़न बेसिक्स के तहत अमेज़न के अपने ब्रांड के केबल, हेडफोन, स्पीकर और बैग जैसे कई सामान मिलते हैं।

स्मार्टबाय पर अभी खरीदने के लिए बहुत ज्यादा सामान नहहीं है लेकिन इस पर मिल रही माइक्रो-यूएसबी केबल अमेज़न बेसिक्स केबल से कहीं ज्यादा सस्ती है। हमने अमेज़न बेसिक्स केबल का इस्तेमाल कया है और यह काफी भरोसेमंद है। फ्लिपकार्ट की केबल भी तस्वीरों में ऐसी ही दिखती है। इसलिए उम्मीद है कि कम कीमत के चलते कंपनी ने क्वालिटी के साथ समझौता नहीं किया है।

फ्लिपकार्ट पिछले कई सालों से प्राइवेट लेबल बना रहा है। फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय से करीब दो साल पहले कंपनी ने साइट्रोन नाम से अपने होम अप्लायंसेज़ और पर्सननल हेल्थकेयर ब्रांड लॉन्च किया था। इसके अलावा फ्लिप्ड नाम से कपड़ों का ब्रांड भी है जबकि डिजिफ्लिप इसका कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड है।

डिजिफ्लिप और फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय काफी हद तक एक जैसे लगते हैं, क्योंकि डिजिफ्लिप पर पहले से पावर बैंक, लैपटॉप स्पीकर और लैपटॉप बैग मिलते हैं। और ऐसा लगता है कि फ्लिपकार्ट द्वारा भेजे गए ईमेल के मुताबिक इन प्रोडक्ट को स्मार्टबाय ब्रांड के तहत लॉन्च किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट ने कई डिजिफ्लिप टैबलेट लॉन्च किए हैं। हालांकि फ्लिपकार्ट ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि डिजिफ्लिप ब्रांड चलता रहेगा या नहीं। फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय से रीप्लेस करने की जानकारी के लिए हमने फ्लिपकार्ट से बात करने की कोशिश की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart SmartBuy, Amazon Basics, Digiflip, Private label
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »