Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक, Realme 5 का दाम होगा 10,000 रुपये से कम

Realme 5 और Realme 5 Pro चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च होंगे। रियलमी 5 प्रो में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका ज़िक्र फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अगस्त 2019 15:23 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो के डिज़ाइन की झलक मिली
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Realme 5
  • Realme 5 Pro में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद

Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

Photo Credit: Flipkart

Realme 5 और Realme 5 Pro को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले दोनों ही रियलमी फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट पर रियलमी 5 सीरीज़ के दोनों ही फोन के माइक्रोसाइट लाइव हुए हैं। इन साइट पर हार्डवेयर और डिज़ाइन का ज़िक्र है। साफ हो गया है कि रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन होंगे। रियलमी 5 के लिए लाइव की गई माइक्रोसाइट पर रियलमी 5 की बैटरी क्षमता का भी ज़िक्र है। दूसरी तरफ, रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने गुरुवार को एक ट्वीट के ज़रिए रियलमी 5 की कीमत की ओर इशारा दिया है।

रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च होंगे। रियलमी 5 प्रो में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका ज़िक्र फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर है। 48 मेगापिक्सल कैमरे की जानकारी पहले ही दी गई थी। लेकिन अब माइक्रोसाइट पर सेंसर के साथ लेंस सेटअप का भी ब्योरा दिया गया है।
 

Realme 5 Pro स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसाइट के मुताबिक, रियलमी 5 प्रो में 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस, एक 4सीएम फोकस सुपर मैक्रो लेस और एक पोर्ट्रेट लेंस होगा। इसके अलावा फोन VOOC Flash Charge 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इसके बारे में 30 मिनट की चार्जिंग में 55 प्रतिशत बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।

Realme 5 Pro Camera: रियलमी 5 प्रो में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर



रियलमी 5 प्रो की माइक्रोसाइट पर बेहद ही तेज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिए जाने का ज़िक्र है। रियलमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट से बताया गया है कि फोन सबसे बेहतरीन मिड-रेंज चिपसेट के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।

रियलमी 5 प्रो के साथ फ्लिपकार्ट पर रियलमी 5 की माइक्रोसाइट में कई स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। स्मार्टफोन के बारे में अपने प्राइस सेगमेंट में पहला चार रियर कैमरे वाले फोन का होने का ज़िक्र है। इस फोन का प्राइमरी सेंसर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला होगा। कैमरा सेटअप में 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस, सुपर मैक्रो लेंस और पोर्ट्रेट लेंस दिया जाएगा।
Advertisement
 

माइक्रोसाइट पर इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होने का ज़िक्र है। इसके अलावा फोन में बेस्ट-इन सेगमेंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की जानकारी दी गई है। संभव है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आए। यह जानकारी हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से मिली थी।

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई अलग-अलग माइक्रोसाइट में रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की भी झलक मिली है। दोनों ही फोन डायमंड कट फिनिश के साथ आएंगे, रियलमी 3आई की तरह। रियलमी 5 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जबकि रियलमी 5 प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
Advertisement

गुरुवार को रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने ट्वीट करके बताया कि Realme 5 की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। संभवतः रियलमी 3 की तरह, जिसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। माधव शेठ में यह भी बताया कि कंपनी भारत में पहली बार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन लाने वाली है। यह रियलमी 5 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिए जाने की ओर इशारा है।

Xiaomi Mi A3 में भी स्ननैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है और यह फोन भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होगा। दूसरी तरफ, रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाना है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • Bad
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  2. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  3. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  3. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  5. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  6. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  7. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  8. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  9. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  10. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.