Flipkart Sale: Samsung Galaxy A50, Realme 5, Redmi K20 समेत अन्य फोन बिक रहे सस्ते में

Flipkart Mobile Bonanza Sale: फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में Samsung Galaxy A50, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Poco F1, Realme 5, Google Pixel 3a और Honor 20 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 नवंबर 2019 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 series छूट के बाद 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध
  • Flipkart Mobile Bonanza Sale चलेगी 18 नवंबर तक
  • Oppo F11 Pro, Realme 3 Pro समेत अन्य फोन पर डिस्काउंट

Flipkart Sale: Samsung Galaxy A50, Realme 5, Redmi K20 समेत अन्य फोन बिक रहे सस्ते में

Flipkart Mobile Bonanza Sale: फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में Samsung Galaxy A50, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Poco F1, Realme 5, Google Pixel 3a और Honor 20 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart Sale 18 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन जैसे कि Samsung Galaxy S9, Samsung Galaxy S9+ और Apple iPhone 7 पर भी छूट मिलेगी। HDFC Bank ग्राहकों के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। फ्लिपकार्ट सेल में चुनिंदा स्मार्टफोन मॉडल पर अतिरिक्त प्रीपेड डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों को पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
 

Flipkart Mobile Bonanza Sale: स्मार्टफोन पर ऑफर्स

फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। आमतौर पर Galaxy A50 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,490 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट होता है। रियलमी 5 स्मार्टफोन 9,999 रुपये के बजाय 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Oppo F11 Pro का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। छूट के बाद ओप्पो एफ11 प्रो स्मार्टफोन 15,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Realme 3 Pro को 12,999 रुपये के बजाय 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। Moto E6s भी छूट के साथ बेचा जा रहा है, सेल के दौरान मोटो ई6एस को 1,000 रुपये की छूट के बाद 6,999 रुपये में खरीदने का मौका है। हॉनर 20 को 32,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Xiaomi स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि रेडमी के20 को अभी सेल के दौरान 21,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि शाओमी ब्रांड के इस हैंडसेट को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement

पोको एफ1 स्मार्टफोन जो आमतौर पर 18,999 रुपये में मिलता है, अभी सेल में यह हैंडसेट 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 वैसे तो 29,999 रुपये में मिलता है लेकिन अभी सेल के दौरान ग्राहकों के पास स्मार्टफोन को 27,999 रुपये में खरीदने का मौका है। गैलेक्सी एस9+ डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

याद करा दें कि गूगल पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल को भारत में क्रमश: 39,999 रुपये और 44,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन अब ये हैंडसेट छूट के बाद क्रमश: 29,999 रुपये और 34,999 रुपये में बेचे जा रहे हैं।
Advertisement

ऐप्पल आईफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि Flipkart Sale में आईफोन 7 का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 29,990 रुपये के बजाय अभी 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
Advertisement

फ्लिपकार्ट सेल में Samsung Galaxy A30S, Oppo Reno 10x Zoom और वीवो वी17 प्रो स्मार्टफोन पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Vivo Z1 Pro, Realme X, Vivo Z1x और Realme 3 फोन की खरीदी पर यदि ग्राहक प्रीपेड ट्रांजेक्शन करते हैं तो अतिरिक्त 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  2. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  2. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  4. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  8. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  9. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  10. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.