Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ

Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू हो रही हैं। जानें दोनों सेल की डेट, बैंक ऑफर्स, मेंबरशिप बेनेफिट्स और बड़ी डील्स में क्या अंतर है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Prime Day और GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू
  • Amazon और Flipkart के बैंक ऑफर्स की तुलना
  • Samsung, OnePlus और iPhone पर बड़ी डील्स

Flipkart GOAT और Amazon Prime Day Sale 2026 4 जुलाई से ग्राहकों के लिए शुरू होंगी

Photo Credit: AI Generated

भारत के दो सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart एक बार फिर आमने-सामने हैं। 4 जुलाई से एक तरफ Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू हो रही है, तो दूसरी तरफ Flipkart GOAT Sale 2026 भी ग्राहकों के लिए लाइव होगी। दोनों कंपनियां इस बार स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर बड़े ऑफर्स देने की तैयारी में हैं। हालांकि, दोनों सेल का फोकस अलग-अलग ग्राहकों पर है। अगर आप भी शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लें दोनों सेल में क्या अंतर है और किससे किस तरह का फायदा मिल सकता है।

Amazon Prime Day Sale vs Flipkart GOAT Sale 2026: Dates

Amazon की Prime Day Sale सिर्फ Prime Members के लिए होगी। यह सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी। यानी अगर आपके पास Prime मेंबरशिप नहीं है, तो आप इस सेल के ऑफर्स का फायदा नहीं उठा पाएंगे। हालांकि, आप सेल से पहले Prime मेंबरशिप खरीद सकते हैं। यदि आप ज्यादा कीमत नहीं चुकाना चाहते, तो Amazon एक शॉपिंग-ओनली Prime मेंबरशिप भी देता है, जिसकी कीमत 399 रुपये सालाना है। दूसरी ओर, Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, Flipkart Plus मेंबर्स को 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिलेगा।

Amazon Prime Day Sale vs Flipkart GOAT Sale 2026: Payment Offers

पेमेंट ऑफर्स की बात करें तो दोनों प्लेटफॉर्म बैंक डिस्काउंट और No Cost EMI जैसी सुविधाएं देंगे। Amazon ने Prime Day के लिए SBI और Axis Bank के साथ हाथ मिलाया है, जिनके क्रेडिट कार्ड के फुल या EMI ट्रांजेक्शन पर ग्राहकों को 10% (कैप लिमिट के साथ) एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक (केवल फुल ट्रांजेक्शन पर) हासिल कर सकते हैं।

वहीं Flipkart GOAT Sale 2026 में ICICI Bank, Bank of Baroda और HSBC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% (कैप लिमिट के साथ) डिस्काउंट मिलेगा। यदि पेमेंट Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से की जाती है, तो एक्स्ट्रा कैशबैक हासिल किया जा सकता है।

अगर बात डिलीवरी और एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स की करें, तो Amazon Prime Members को फास्ट डिलीवरी, Prime Video, Prime Music और अन्य Prime सर्विसेज का फायदा मिलता रहेगा। वहीं Flipkart Plus मेंबर्स को अर्ली एक्सेस और SuperCoins जैसे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स मिलेंगे।

Amazon Prime Day Sale vs Flipkart GOAT Sale 2026: Deals

दोनों कंपनियों का फोकस भी अलग नजर आ रहा है। Amazon इस बार अपनी Prime Day Sale के दौरान 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च और 15,000 से ज्यादा डील्स का दावा कर रही है। वहीं Flipkart GOAT Sale का पूरा फोकस बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन, खासकर iPhone सीरीज और प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर दिखाई दे रहा है।

डील्स की बात करें तो Amazon पहले ही कई स्मार्टफोन ऑफर्स का खुलासा कर चुका है। इनमें Samsung Galaxy S25 Ultra की इफेक्टिव कीमत 84,999 रुपये, OnePlus 13 की 49,999 रुपये, OnePlus 15R की 48,999 रुपये और OnePlus N6 की 19,999 रुपये तक रखी गई है। 

दूसरी ओर Flipkart GOAT Sale में iPhone 17 को 70,990 रुपये और iPhone 17 Pro को 1,12,900 रुपये की शुरुआती इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा iPhone 16, iPhone 15 सीरीज और दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भी बड़े ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर गिरने वाला है नासा का टेलीस्कोप! तबाही को रोकने के लिए भेजेगी रेस्क्यू मिशन!
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लेटेस्ट टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी वाला Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  7. ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा
  8. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  9. Prime Video पर विज्ञापन दिखाना Amazon को पड़ा भारी! कोर्ट पहुंचा मामला
  10. ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.