Flipkart सेल के दूसरे दिन इन स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका

फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए एचडीएफसी बैंक से करार किया है। इससे यूज़र को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानें, किस स्मार्टफोन पर मिल रही है कितनी छूट...

Flipkart सेल के दूसरे दिन इन स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका

Flipkart सेल के दूसरे दिन क्या हैं ऑफर?

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 'बिग शॉपिंग डेज़ सेल' जारी
  • 13-16 मई तक चलने वाली इस सेल का आज दूसरा दिन
  • यहां स्मार्टफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भी हैं ऑफर
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 'बिग शॉपिंग डेज़ सेल' जारी है। 13-16 मई तक चलने वाली इस सेल का सोमवार को दूसरा दिन है। यहां स्मार्टफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को छूट के साथ खरीदने का मौका है। यदि स्मार्टफोन खरीदने के विचार में नहीं हैं, तो यहां कैमरे, नोटबुक व अन्य एक्सेसरीज़ भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए एचडीएफसी बैंक से करार किया है। इससे यूज़र को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यूज़र को एचडीएफसी बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल खरीदारी के वक्त करना होगा। आइए जानें, किस स्मार्टफोन पर मिल रही है कितनी छूट:
 

Honor 9 Lite (3 जीबी/ 32 जीबी)  

डुअल सिम वाला हॉनर 9 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित हॉनर 9 लाइट पर चलता है। फोन में एक 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसे यहां 10,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में खरीदने का मौका है। इसके लिए आपको एचडीएफसी के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से खरीदारनी करनी होगी।
 

Redmi Note 5

डुअल सिम Xiaomi रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। सेल में इसकी कीमत 9,999 रुपये में शुरू हो रही है। यहां आपको संभवत: आम सेल जितनी दिक्कत नहीं होगी।
 

Moto E4 Plus

Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। प्लस वेरिएंट में मीडियाटेक एमटीके6737एम प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। इसके 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट की कीमत सेल में 7,999 रुपये है, जो पहले 9,999 रुपये थी।
 

Vivo V7 Plus

Vivo V7+ फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। फोन का सबसे चर्चित बिंदु इसका 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रहा है, जो एफ/2.0 अपर्चर व फ्लैस के साथ फोन में दिया गया है। इसे सेल में 19,990 रुपये में खरीदने का मौका है। साथ ही 5,000 रुपये की एक्सचेंज छूट का लाभ इसमें शामिल है।
 

Oppo F3 Plus

ओप्पो एफ3 प्लस में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटड है। इसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। कंपनी ने फिगंरप्रिंट के जरिए ऐप खोलने और कॉल शॉर्टकट की भी बात कही है। डुअल सिम (नैनो-सिम) वाला ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। इसके 6 जीबी वेरिएंट को सेल में 16,990 रुपये में खरीदने का मौका है।
 

Samsung On Nxt (64 जीबी स्टोरेज)

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसे सेल में 17,900 रुपये की जगह 10,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

सेल में ऐप्पल आईफोन को भी अपने पुराने मॉडल से अपग्रेड कर सकते हैं। एक्सचेंज के आकर्षक ऑफर भी इस सेल में दिए जा रहे हैं। अन्य स्मार्टफोन की बात करें तो यहां वीवो वी9 (4 जीबी/64 जीबी) वेरिएंट को 22,900 रुपये में खरीद सकते हैं। अतिरिक्त 2,000 रुपये एक्सचेंज छूट भी हैंडसेट पर ली जा सकती है। ओप्पो ए83 को यहां 11,990 रुपये में खरीदने का मौका है। रेडमी 5ए को आज ख़ास तौर पर यहां खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 5,999 रुपये से शुरू हो रही है, वहीं रेडमी नोट 5 प्रो की 16 मई को होने वाली सेल में कीमत 14,999 रुपये से शुरू हो रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »