Samsung Galaxy A50, Redmi Note 7 Pro: Flipkart Big Shopping Days 2020 Sale में कई हैंडसेट पर मिलेगी छूट

Flipkart Big Shopping Days Sale 2020 19 मार्च से 22 मार्च तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, वियरेबल्स, स्पीकर्स, स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाएंगे।

Samsung Galaxy A50, Redmi Note 7 Pro: Flipkart Big Shopping Days 2020 Sale में कई हैंडसेट पर मिलेगी छूट

Flipkart Big Shopping Days Sale 2020 के दौरान Realme X2 14,999 रुपये में मिलेगा

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Shopping Days सेल 22 मार्च तक चलेगी
  • सेल के दौरान Redmi Note 7 Pro, Galaxy A50 समेत कई स्मार्टफोन पर छूट
  • SBI बैंक ग्राहकों को सेल के दौरान 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी
विज्ञापन
Flipkart Big Shopping Days Sale 2020 इस हफ्ते वापसी कर रही है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी 19 मार्च से 22 मार्च तक बिग शॉपिंग डेज़ सेल चलाएगी। फ्लिपकार्ट की इस बड़ी सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, वियरेबल्स, स्पीकर्स, स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI बैंक) के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। सेल के शुरू होने से पहले फ्लिपकार्ट ने बिग शॉपिंग डेज़ के दौरान मिलने वाले कुछ मुख्य ऑफर्स का खुलासा कर दिया है।

Flipkart Big Shopping Days Sale के एक टीज़र पेज के अनुसार, कुछ लोकप्रिय मोबाइल फोन उनकी अभी तक की 'सबसे कम कीमतों' पर उपलब्ध होंगे। Redmi Note 7 Pro को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि Vivo Z1 Pro फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 11,990 रुपये में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy S9 इस सेल के दौरान 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यदि आप Realme 5 Pro खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आपको इस फोन को 11,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं, Samsung Galaxy A50 सेल के दौरान 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। Apple आईफोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक Big Shopping Days 2020 सेल में  iPhone XS 64 जीबी वेरिएंट को 52,999 रुपये कीमत में खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं, इस फोन के साथ चुनिंदा पेमेंट विकल्पों में नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प का फायदा भी मिलेगा।

फ्लिपकार्ट Oppo Reno 10x Zoom स्मार्टफोन को भी सेल के दौरान 12,000 रुपये की छूट के साथ महज 24,990 रुपये में बेचेगी। यह छूट चेकआउट के दौरान किसी भी ऑनलाइन भुगतान विकल्प के चुनने के साथ लागू हो जाएगी। Asus 6Z को ग्राहक सेल में 23,999 रुपये और Google Pixel 3a (4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज) को 26,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

बिग शॉपिंग डेज़ सेल 2020 में Realme X2 Pro पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज छूट दी जाएगी। वहीं, Realme X2 स्मार्टफोन सेल में 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo U10 बजट स्मार्टफोन 7,990 रुपये (प्रीपेड ऑर्डर पर 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट) में बेचा जाएगा।

स्मार्टफोन्स के अलावा फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल में स्मार्ट टीवी, स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स, वियरेबल्स, ऑडियो गियर समेत और भी कई कैटेगरी में छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट का दावा है कि इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स के एक बड़े सलेक्शन पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »