Flipkart की साल की आखिरी बड़ी सेल का आज आखिरी दिन, हाथ से न जानें दे ये डील्स और ऑफर्स

Flipkart Big Saving Days Sale में Realme 6 स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। Realme Narzo 20 Pro फोन इस सेल में छूट के बाद 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme 6i की डिस्काउंटेड कीमत 11,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2020 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days Sale का आज आखिरी दिन
  • Realme 6 को 4,000 रुपये से अधिक सस्ता खरीदने का मौका
  • Apple iPhones और Samsung Galaxy F41 पर भी डील्स और ऑफर्स

Flipkart Big Saving Days सेल आज रात मध्यरात्री 12 बजे खत्म हो जाएगी

Flipkart Big Saving Days Sale का आज आखिरी दिन है। ई-कॉमर्स दिग्गज की साल की आखिरी बड़ी सेल का आगाज़ 18 दिसंबर से हुआ था। सेल के दौरान ग्राहकों को विभिन्न प्रोडक्ट्स पर कई लुभावने ऑफर्स और डील्स दिए जा रहे हैं। सेल आज मध्यरात्री 12 बजे खत्म हो जाएगी। यदि आपने अभी तक फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ का फायदा नहीं उठाया है तो स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी, स्पीकर्स व अन्य इलेक्ट्रोनिक्स को सस्ती कीमतों में खरीदने के लिए आपके पास अब चंद घंटे बचे हैं। इस सेल में Realme 6 और Samsung Galaxy F41 को बंपर छूट पर खरीदने का मौका है। Apple iPhone के दिवानों को भी कई डील्स और ऑफर्स मिल रहे हैं।

फोन पर मिलने वाली छूट के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और नो-कोस्ट ईएमआई जैसे अतिरिक्त ऑफर्स आपके लिए पेश किए गए हैं। यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने या फिर अपना पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो इस सेल में आपके लिए काफी कुछ खास है। SBI कार्ड पर प्रतिशत (अधिकतम 1,250 रुपये) की अतिरिक्त छूट भी ली जा सकती है। 

Flipkart Big Saving Days सेल में Realme 6 स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। हाल ही में रियलमी 6 के 8 जीबी + 12 जीबी रैम स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती हुई थी, जिसके बाद इसकी कीम 16,999 रुपये हुई थी। स्मार्टफोन को SBI कार्ड के जरिए और लुभावनी कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Realme Narzo 20 Pro फोन इस सेल में छूट के बाद 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme 6i की डिस्काउंटेड कीमत 11,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में 15,499 तक की गई है और इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। iPhone XR फोन 38,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसके साथ 6,500 रुपये प्रति महीने की शुरुआती राशि पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। इस प्रीमियम फोन के 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,900 रुपये है, जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये है।
Advertisement

Oppo Reno 2F के 6 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में छूट के बाद 15,990 रुपये होगी, जबकि Oppo F15 के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये होगी। iPhone SE फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल 35,900 रुपये है, हालांकि छूट के बाद यह 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। LG G8X ThinQ के 64 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल में 27,990 रुपये होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.