• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart Big Diwali Sale 2019 का आगाज 21 अक्टूबर से, Redmi Note 7 Pro, Realme 5 समेत इन स्मार्टफोन पर ऑफर्स

Flipkart Big Diwali Sale 2019 का आगाज 21 अक्टूबर से, Redmi Note 7 Pro, Realme 5 समेत इन स्मार्टफोन पर ऑफर्स

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में Redmi Note 7 Pro, Realme 5 समेत इन स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर्स, जानें।

Flipkart Big Diwali Sale 2019 का आगाज 21 अक्टूबर से, Redmi Note 7 Pro, Realme 5 समेत इन स्मार्टफोन पर ऑफर्स

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में Redmi Note 7S, Vivo Z1 Pro समेत इन स्मार्टफोन पर ऑफर्स

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Diwali Sale की वापसी
  • फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 की फिर हुई घोषणा
  • Apple Watch Series 3, DSLRs पर भी मिलेगा डिस्काउंट
विज्ञापन
Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 एक बार फिर वापिस आ रही है। इस फेस्टिव सीज़न को ग्राहकों के लिए और भी खास बनाने के लिए 21 अक्टूबर से Flipkart Sale शुरू होगी। बता दें कि फ्लिपकार्ट सेल 25 अक्टूबर तक चलेगी, Flipkart की दिवाली सेल 2019 में कई स्मार्टफोन पर शानदार डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। फ्लिपकार्ट सेल में Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Realme 5 और Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन पर डील्स मिलेंगी। स्मार्ट टीवी मॉडल और होम एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट भी होगी। स्मार्टवॉच, लैपटॉप, DSLRs, और मिररलेस कैमरे पर भी ऑफर होंगे।

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। माइक्रोसाइट पर अगली Flipkart Diwali Sale में मिलने वाली डील्स से पर्दा उठा दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल 20 अक्टूबर रात 8 बजे तो वहीं अन्य ग्राहकों के लिए सेल 21 अक्टूबर से शुरू होगी।
 

Flipkart Big Diwali Sale: स्मार्टफोन पर डील्स, ऑफर्स

फ्लिपकार्ट सेल में रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत और रेडमी नोट 7एस को डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart Sale के दौरान डिस्काउंट के बाद रियलमी 5 स्मार्टफोन 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, वीवो ज़ेड1 प्रो स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में 12,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 
Smartphone Model Sale Starting Price (Rs.) Regular Starting Price (Rs.)
Redmi Note 7 Pro 11,999 13,999
Redmi Note 7S 8,999 10,999
Realme 5 8,999 9,999
Vivo Z1 Pro 12,990 14,990


डिस्काउंट के अलावा Big Diwali Sale में कई स्मार्टफोन ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ बेचे जाएंगे। साथ ही कई हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा मिलेगी।
 

Flipkart Big Diwali Sale: स्मार्ट टीवी, DSLRs, स्मार्टवॉच पर भी मिलेगा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। माइक्रोसाइट से इस बात का पता चला है कि Samsung Smart LED TV 32 इंच मॉडल भी डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। इसके अलावा कई होम एप्लायंसेज पर भी ऑफर्स हैं।

फ्लिपकार्ट ने दावा किया है कि कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और एक्सेसरीज़ पर 90 प्रतिशत तक की छूट है। डीएसएलआर, मिररलेस कैमरे और लैपटॉप पर भी ग्राहकों को शानदार डील्स मिलेंगी। Apple Watch Series 3 पर डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट ब्रांड के प्रोडक्ट पर 85 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

सुबह 12 बजे, 8 बजे और दोपहर 4 बजे Dhamaka Deals के जरिए मोबाइल फोन, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने अगली सेल के लिए भी SBI से हाथ मिलाया है, इसका मतलब एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »