Motorola Signature को अगर बैंक ऑफर से खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
Motorola Signature Flipkart सेल के दौरान सस्ते में खरीदने का मौका है।
Photo Credit: Motorola
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर गजब ऑफर्स का सिलसिला जारी है। इस सेल के अंदर iPhone से लेकर नामी कंपनियों के कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। वहीं, कुछ कंपनियों के प्रीमियम फोन भी बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट हो गए हैं। सेल में ऐसा ही एक ब्रांड है Motorola, जिसके स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल के अंदर Motorola के बजट फोन, मिडरेंज फोन और फ्लैगशिप लेवल के फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। Motorola Signature भी ऐसा ही एक फोन है जिसे अबतक के सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
Flipkart की सेल सभी मेंबर्स के लिए लाइव है। Flipkart सेल में मोबाइल फोन की बात करें तो Apple, Vivo, Samsung, Motorola जैसे ब्रांड्स के कई मॉडल धांसू डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं। स्मार्टफोन्स पर सीधे डिस्काउंट के अलावा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यहां पर हम आपको Motorola Signature फोन पर मिलने वाली धांसू डील के बारे में बता रहे हैं।
Motorola Signature Flipkart सेल के दौरान सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च के समय 59,999 रुपये में आया था। लेकिन कंपनी ने फोन को डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया है। इसे MRP से 20% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Motorola Signature को अगर बैंक ऑफर से खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड, या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो Rs ₹5,613 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 54,087 रुपये रह जाती है। फोन पर यह अबतक की सबसे बड़ी छूट है।
Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।
Motorola Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,200mAh की बैटरी आती है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी