Flipakrt ऐप पर मौजूद टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे नए फ्लैगशिप मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट्स का संकेत दिया गया है।
Photo Credit: Flipkart
Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है
Flipkart ने अपनी Big Billion Days Sale 2025 की डेट्स अनाउंस हो गई हैं और इस बार सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट ने अपनी मैक्रोसाइट और ऐप पर तारीख कन्फर्म की है, वही Amazon की Great Indian Festival भी इसी दिन शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी दोनों सेल के कंपिटीशन के बीच ग्राहकों को जबरदस्त फायदे मिलने की उम्मीद है। टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे फ्लैगशिप फोन पर बम्पर डिस्काउंट्स का संकेत भी दिया गया है। साथ ही Axis और ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और Flipkart Plus मेंबर्स के लिए 24-घंटे पहले शॉपिंग की सुविधा जैसे ऑफर्स भी मिलने वाले हैं।
Flipkart Big Billion Days 2025 Sale भारत में 23 सितंबर से शुरू हो रही है। Flipkart ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। खास बात यह है कि Flipkart Plus और Black (VIP) मेंबर्स को 24 घंटे पहले सेल में एक्सेस मिलेगा, जिससे वे पहले डील्स का लाभ उठा सकेंगे। इस बार Flipkart स्मार्टफोन पर भारी छूट की तैयारी कर रहा है।
ऐप पर मौजूद टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे नए फ्लैगशिप मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट्स का संकेत दिया गया है। Motorola Edge 60 Pro पर भी भारी डिस्काउंट मिल सकता है।
वहीं, Axis Bank और ICICI Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डील्स की सुविधा भी बताई गई है।
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप्स, टैबलेट्स, होम अप्लायंसेज और फैशन जैसे अन्य कैटेगरी भी इस बार भारी डिस्काउंट्स से लैस होंगी। Samsung Galaxy Book 4 जैसे लैपटॉप 40,000 रुपये से कम में मिलने का अनुमान लगाया गया है। OnePlus Buds 3 पर भी छूट मिल सकती है। स्मार्टफोन और TWS ईयरबड्स के अलावा, ग्राहक Intel PC, 55-इंच स्मार्ट टीवी और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन पर भी आकर्षक डील्स पा सकते हैं।
यह सेल 23 सितंबर 2025 से भारत में शुरू होगी।
हां, Plus और Black मेंबर्स को सेल का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा।
iPhone 16 सीरीज, Samsung Galaxy S24, और Motorola Edge 60 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन्स पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है।
Axis Bank और ICICI Bank के डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिलेंगे।
नहीं, लैपटॉप्स, टैबलेट्स, होम अप्लायंसेज, स्मार्ट टीवी और फैशन जैसी कई कैटेगरी पर भी ऑफर्स मिलेंगे।
अभी सही डिस्काउंट रिवील नहीं हुआ है, लेकिन टीजर के मुताबिक iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 पर भारी कटौती होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी