Realme 2, Redmi Note 5 Pro, ZenFone Max Pro M1: इन हैंडसेट का रहा फ्लिपकार्ट पर बोलबाला

आइए जानते हैं कि Flipkart पर इस साल फेस्टिव सीजन सेल के दौरान और साल भर में ऐसे कौन से हैंडसेट रहे जिन्हें बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की श्रेणी में जगह मिली।

Realme 2, Redmi Note 5 Pro, ZenFone Max Pro M1: इन हैंडसेट का रहा फ्लिपकार्ट पर बोलबाला

Realme 2, Redmi Note 5 Pro, ZenFone Max Pro M1: इन हैंडसेट का रहा फ्लिपकार्ट पर बोलबाला

ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Realme 2 में है 4230 एमएएच की बैटरी
  • Xiaomi Redmi 5A में है 3000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनियों ने इस साल अपने स्मार्टफोन के डिजाइन पर काफी काम किया है। इस साल कई ब्रांड के हैंडसेट में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच देखने को मिला तो कई स्मार्टफोन तीन और चार रियर कैमरों के साथ उतारे गए। हमने ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से यह जानने की कोशिश की इस साल फेस्टिव सीजन सेल के दौरान और साल भर में फ्लिपकार्ट पर कौन से ऐसे हैंडसेट रहे जिन्हें बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की श्रेणी में जगह मिली।
 

Flipkart के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, शाओमी इस साल टॉप-सेलिंग स्मार्टफोन ब्रांड रहा। Realme, Honor और Asus जैसी हैंडसेट निर्माता कंपनियों ने Flipkart पर 2018 में 10 लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट के मुताबिक, इस साल Realme 2 (रिव्यू) के 20 लाख से अधिक तो वहीं असूस का पॉपुलर स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M1 के 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी हैं।

इस साल चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi Note 5 Pro (रिव्यू), Redmi 5A और हुवावे के सब ब्रांड हॉनर के Honor 9 Lite स्मार्टफोन को काफी लोकप्रियता हासिल हुई। Realme 2 (रिव्यू), रेडमी नोट 5 प्रो, असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 और हॉनर 9 लाइट हैंडसेट मिड-रेंज सेगेमेंट में आने वाले बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन भी रहे। बजट स्मार्टफोन सेगमेंट की बात करें तो इस साल Xiaomi Redmi 5A, Redmi 6 और Realme C1 तीनों ही हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर छाए रहे।  
 

फेस्टिव सेल के दौरान बिकने वाले बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन

Flipkart का कहना है कि इस साल फेस्टिव सीजन सेल के दौरान शाओमी और रियलमी ब्रांड का बोलबाला रहा। रेडमी नोट 5 प्रो, रियलमी 2, रेडमी 6, रियलमी 2 प्रो और रेडमी 5ए स्मार्टफोन की बिक्री फेस्टिव सेल के दौरान सबसे अधिक रही थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »