Moto G 2026, G Power 2026 की पहली झलक! Pantone कलर के साथ प्रीमियम दिखे फोन

फोन में 6.7 इंच और 6.8 इंच के डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2025 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Moto G 2026 और Moto G Power 2026 के रेंडर्स लीक हो गए हैं।
  • फोन में 6.7 इंच और 6.8 इंच के डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं।
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल सकता है।

Moto G 2026 और Moto G Power 2026 के रेंडर्स लीक हो गए हैं।

Photo Credit: Android Headlines

Moto G 2025 और Moto G Power 2025 को लॉन्च को अभी कुछ ही महीने बीते थे कि इनके सक्सेसर Moto G 2026 और Moto G Power 2026 भी सामने आ गए हैं। Motorola के ये अपकमिंग बजट फोन अभी से चर्चा में आ गए हैं क्योंकि दोनों ही स्मार्टफोन्स के रेंडर लीक हो गए हैं। इनका डिजाइन देखकर पता चलता है कि लुक पुराने मॉडल से ही मिलता-जुलता रखा जाएगा। फोन में रियर में 50MP कैमरा होने की बात कही गई है। साथ ही इनमें Pantone कलर्स भी देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।   

Moto G 2026 और Moto G Power 2026 के रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन मॉडर्न लुक में नजर आ रहे हैं और डिजाइन एलिमेंट्स काफी क्लीन लुक इन्हें देते नजर आ रहे हैं। Android Headlines की ओर से ये रेंडर्स शेयर किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 6.7 इंच और 6.8 इंच के डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल सकता है जिसमें OIS का सपोर्ट होगा। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा यहां पर दिया जा सकता है। तीसरा सेंसर एम्बियंट लाइट सेंसर हो सकता है। 

Moto G 2026 (model XT2613-1) यहां पर विगन लैदर बैक पैनल में नजर आ रहा है। यह स्लेट ब्लू (Pantone 2376C) कलर में है। जबकि Moto G Power 2026 में प्लास्टिक बैक पैनल बताया जा रहा है। यह Pantone 431C कलर के साथ दिखाया गया है। Moto G Power 2026 में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हो सकते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट आ सकता है। 

हालांकि लॉन्च डेट संबंधी अभी कोई जानकारी यहां पर उपलब्ध नहीं है। अगर कंपनी टाइमलाइन को फॉलो करती है तो दोनों फोन जनवरी 2026 में दस्तक दे सकते हैं। जहां तक स्पेसिफिकेशंस की बात तो पुराने मॉडल से अंदाजा लगाया जा सकता है। Moto G 5G (2025) और Moto G Power 5G (2025) में 50-मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर हैं। अधिक किफायती G 5G में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी मैक्रो सेंसर दिया गया है, जबकि G Power में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों स्मार्टफोन मॉडल 16-मेगापिक्सल के फ्रंट शूटर से लैस होकर आते हैं। 

दोनों Motorola स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। Power 5G में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। दोनों में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। 5G स्मार्टफोन्स ब्लूटूथ 5.3, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के साथ आते हैं। जहां एक ओर Moto G 5G में वाटर-रिपेलेंट बिल्ड दिया गया है, वहीं, Power वेरिएंट में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटेड बिल्ड शामिल है और साथ ही यह मिलिटरी-ग्रेड MIL-STD 810H सर्टिफाइड भी है। Moto G 5G (2025) की मोटाई 8.16mm और वजन 193 ग्राम है, जबकि Power 5G (2025) 8.72mm मोटा है और इसका वजन 208 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.