दुनिया का सबसे पतला विंडोज स्मार्टफोन एव्री फोन लॉन्च

दुनिया का सबसे पतला विंडोज स्मार्टफोन एव्री फोन लॉन्च
विज्ञापन
जापान की कंपनी यमाडा डेंकी ने नया विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला स्मार्टफोन एव्री फोन लॉन्च किया है।

इस स्मार्टफोन का अनलॉक्ड वर्ज़न मार्केट में 39,800 जापानी येन (करीब 22,000 रुपये) में उपलब्ध है। जापान की इस कंपनी ने घोषणा की है कि  शुरुआती 3000 फोन के साथ ब्लूटूथ कीबोर्ड और स्क्रीन प्रोटेक्टर मुफ्त दिए जाएंगे।

यमाडा डेंकी एव्री फोन विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम चलेगा। आपको बता दें कि यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा लॉन्च किया गया लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे पतला विंडोज स्मार्टफोन है। इसका साइड प्रोफाइल 6.9 मिलीमीटर है, यानी हैंडसेट आईफोन 6 जितना पतला है। हैंडसेट का डाइमेंशन 154.8x78.6 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।  आपको बता दें कि 8.5 मिलीमीटर मोटे लूमिया 830 को इससे पहला सबसे पतला विंडोज स्मार्टफोन माना जाता था। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट का लूमिया 950 (8.2 मिलीमीटर) सबसे पतला विंडोज फोन बन गया। विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले इस हैंडसेट में एक्सल, वर्ड और पावर प्वाइंट जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। जापानी कंपनी ने यह भी दावा किया है कि लूमिया सीरीज के बाहर विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाला पहला हैंडसेट है एव्री फोन।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो यमाडा डेंकी एव्री फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 720x1280 पिक्सल। इसमें डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है और इसको पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »