इस स्मार्टफोन में है 18,000 एमएएच की बैटरी

Mobile World Congress 2019 के दौरान एक ऐसे स्मार्टफोन को पेश किया गया है जिसकी बैटरी 18,000 एमएएच की है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 1 मार्च 2019 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Energizer P18K Pop में है 18,000 एमएएच की बैटरी
  • मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है Energizer P18K Pop
  • Energizer P18K Pop में है 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज

Energizer P18K Pop: इस स्मार्टफोन में है 18,000 एमएएच की बैटरी

Photo Credit: The Verge/ Vlad Savov

स्मार्टफोन यूज़र लो-बैटरी लाइफ से परेशान रहते हैं, इसी वजह से अब हैंडसेट निर्माता कंपनियां यूज़र की परेशानी को समझते हुए अपने स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देनी लगी हैं। बार्सिलोना में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान एनर्जाइज़र (Energizer) ब्रांड के लाइसेंस वाली एवेनियर टेलीकॉम ने अपने एक ऐसे स्मार्टफोन को पेश किया जिस देख सभी हैरान रह गए। कंपनी ने Mobile World Congress 2019 के दौरान अपने 18,000 एमएएच बैटरी वाले Energizer P18K Pop स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है।

जी हां, आपने सही पढ़ा। Energizer P18K Pop स्मार्टफोन 18,000 एमएएच बैटरी से लैस हैंडसेट है। रिपोर्ट के मुताबिक, Energizer P18K Pop स्मार्टफोन की मोटाई 18 मिलीमीटर है। कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन की बैटरी सप्ताहभर तक चलेगी और साथ ही यह 2 दिनों तक वीडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Energizer P18K Pop स्मार्टफोन में 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ पतले बेजल हैं। हैंडसेट के ऊपरी हिस्से में पॉप-अप मैकेनिज्म और डुअल सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Energizer P18K Pop स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Energizer P18K Pop स्मार्टफोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और दो स्पीकर ग्रिल हैं। हैंडसेट के साथ आपको फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फास्ट चार्जिंग होने की वजह कहा जा सकता है कि कुछ ही घंटों में स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

18000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Energizer, Energizer P18K Pop
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.