• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Polestar का पहला स्मार्टफोन 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास?

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Polestar का पहला स्मार्टफोन 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास?

Polestar ने पुष्टि की है कि कंपनी का पहना फोन, Polestar Phone 23 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह भी बताया गया है कि इसका डिजाइन गोथेनबर्ग, स्वीडन में स्थित पोलस्टार की ग्लोबल डिजाइन टीम और Meizu डिजाइन टीम के बीच एक सहयोग है।

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Polestar का पहला स्मार्टफोन 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास?
ख़ास बातें
  • Polestar Phone 23 अप्रैल को लॉन्च होगा
  • इसका डिजाइन Meizu की डिजाइनिंग टीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है
  • फोन Meizu 21 Pro का रीबैज प्रतीत होता है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार निर्माता पोलस्टार (Polestar) अब स्मार्टफोन मार्केट में भी एंट्री लेने वाली है। पिछले कुछ समय से इसके जल्द लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे थें, लेकिन अब कंपनी ने अफवाहों पर लगाम लगाते हुए अपने पहले स्मार्टफोन के 23 अप्रैल को लॉन्च होने की पुष्टि की है। फोन को Polestar Phone नाम दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक, "ड्राइवर के इंटरनेट इकोसिस्टम" के लिए AI फ्लैगशिप डिवाइस है। जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि Polestar Geely की एक सब्सिडियरी है, जिसने कथित तौर पर इस फोन के लिए Meizu के साथ साझेदारी की है। अपकमिंग फोन की झलकियों से यह अंदाजा भी लगता है कि Polestar Phone, कुछ मामूली बदलावों के साथ Meizu 21 Pro का रीबैज हो सकता है।

Polestar ने पुष्टि की है कि कंपनी का पहना फोन, Polestar Phone 23 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह भी बताया गया है कि इसका डिजाइन गोथेनबर्ग, स्वीडन में स्थित पोलस्टार की ग्लोबल डिजाइन टीम और Meizu डिजाइन टीम के बीच एक सहयोग है। फोन का कलर "पोलस्टार व्हाइट" है और इसमें पोलस्टार वाहनों में मौजूद सीट बेल्ट और ब्रेम्बो ब्रेक के समान "स्वीडिश गोल्ड" कलर के एक्सेंट को जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि फोन की पैकेजिंग और केस पोलस्टार के जीरो-कार्बन लक्ष्यों के अनुरूप पर्यावरण-अनुकूल कंटेंट से बने हैं।

Polestar Phone में मध्य फ्रेम के लिए NP66 एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम और बैक कवर के लिए "सॉफ्ट सैंड क्रिस्टल स्पार्कल प्रोसेस" के साथ AG ग्लास का उपयोग किया गया है। इसका डिस्प्ले 2K+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है और डिस्प्ले के चारों ओर 2.2 mm के एक समान बेजल्स हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV

टीज की गई तस्वीरों में इसका डिजाइन Meizu 21 Pro के समान प्रतीत होता है। ऐसा हो सकता है कि अपकमिंग Polestar फोन Meizu के फ्लैगशिप का रीबैज हो। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 6.79-इंच 120Hz LTPO डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिले। इसमें फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ Meizu फोन के समान 5050mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »