Samsung Galaxy S22 Ultra को पानी में डाला, मोड़ा, स्‍क्रैच लगाए, कार के नीचे आया…फ‍िर भी कुछ ना हुआ

Galaxy S22 सीरीज को आर्मर एल्युमिनियम और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ से प्रोटेक्‍ट किया गया है। यह प्रोटेक्‍शन फोन के दोनों तरफ मिलता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 17 फरवरी 2022 14:11 IST
ख़ास बातें
  • PBKReviews चैनल पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है
  • Galaxy S22 Ultra को उसकी ड्यूरेबिलिटी के लिए 9.5/10 रेटिंग दी है
  • Galaxy S22 मॉडल को इसी चैनल ने पूरे 10 नंंबर दिए थे

इस डिवाइस को पानी और धूल से बचाने वाली IP68 रेटिंग दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन को Galaxy S22, Galaxy S22+ स्मार्टफोन और Galaxy Tab S8 सीरीज के साथ 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था। अब इन स्‍मार्टफोन की लंबी उम्र और ड्यूरेबिलिटी की टेस्टिंग शुरू हो गई है। हाल ही में YouTube पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन को पानी में डूबा हुआ, स्‍क्रैच के साथ, मोड़ते हुए और एक कार से टकराते हुए दिखाया गया है। वीडियो के जरिए सैमसंग की इस नई फ्लैगशिप डिवाइस की बिल्ड क्‍वॉलिटी को दिखाया गया है। 

साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने लॉन्च इवेंट के दौरान खुलासा किया था कि Galaxy S22 सीरीज को आर्मर एल्युमिनियम और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ से प्रोटेक्‍ट किया गया है। यह प्रोटेक्‍शन फोन के दोनों तरफ मिलता है।  PBKReviews चैनल पर एक वीडियो में इस स्मार्टफोन को ड्यूरेबिलिटी के लिए 10 में से 9.5 रेटिंग दी गई है।  वीडियो में सबसे पहले Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन कुछ देर के लिए पानी में डुबोया जाता है। स्मार्टफोन पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। वैसे इसमें हैरान होने वाली बात भी नहीं है, क्‍योंकि इस डिवाइस को पानी और धूल से बचाने वाली IP68 रेटिंग दी गई है। 

इस के बाद डिवाइस को स्‍क्रैच टेस्‍ट से गुजारा जाता था। वीडियो के मुताबिक, इससे फोन की फंक्‍शनिंग पर कोई असर नहीं पड़ता। फोन के साइड्स में मेटल इस्‍तेमाल हुआ है, जबक‍ि इसका एंटीना कवर्ड है। फोन को बेंड टेस्‍ट से भी गुजारा गया था, यानी इसे मोड़कर देखा गया था। इससे व्‍यूअर्स को यह आइडिया मिल जाता है कि अगर टाइट जेब में फोन मुड़ता है, तो उस पर क्‍या असर होगा।   

इसके बाद वीडियो में Galaxy S22 Ultra को एक और कठोर परीक्षण से गुजारा जाता है। इसमें स्‍मार्टफोन के उपर से कार के पहिये गुजारे जाते हैं। हालांकि शायद ही कोई अपने फोन को कार के पहियों के नीचे देखना चाहेगा। गौर करने वाली बात यह रही कि Galaxy S22 Ultra अपने आखिरी टेस्‍ट में भी बच गया। टेस्टिंग के दौरान फोन की स्‍क्रीन सुरक्षित रही। वह मुड़ा भी नहीं। कुछ स्‍क्रैच जरूर आए, लेकिन फोन सामान्‍य रूप से काम करता हुआ दिखाई द‍िया। 
Advertisement



Advertisement
PBKReviews ने Galaxy S22 Ultra को उसकी ड्यूरेबिलिटी के लिए 9.5/10 रेटिंग दी है। इसी चैनल ने हाल ही में वनिला Galaxy S22 मॉडल को भी टेस्‍ट किया था और उसे 10/10 रेटिंग मिली। चैनल ने Galaxy S22 Ultra और Galaxy S22 स्‍मार्टफोन का ड्रॉप टेस्ट नहीं किया। उम्‍मीद है कि आने वाले दिनों में यह टेस्‍ट हो जाएगा, क्‍योंकि डिवाइस कई और रिव्‍यूवर्स तक भी पहुंचेगी, जो इसका टेस्‍ट करेंगे। फ‍िलहाल तो ऐसा लगता है कि सैमसंग साल 2022 के कुछ सबसे टिकाऊ स्मार्टफोन बनाने में कामयाब रही है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.