5,400mAh बैटरी के साथ Doogee X96 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च!

लॉन्च से पहले Doogee X96 स्मार्टफोन AliExpress पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट है। वहीं वेबसाइट पर फोन के लिए प्री-बुकिंग 11 अक्टूबर से लाइव कर दी जाएगी।

5,400mAh बैटरी के साथ Doogee X96 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Doogee X96 में मिल सकता है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • 11 अक्टूबर से शुरू होगी फोन की प्री-बुकिंग
  • AliExpress पर लिस्ट हुआ फोन
विज्ञापन
Doogee X96 कंपनी का आगामी किफायती स्मार्टफोन होगा। कथित रूप से यह फोन 11 अक्टूबर 2021 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन AliExpress पर लिस्ट किया गया है, जिस पर फोन की प्री-बुकिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी। इस लिस्टिंग के जरिए फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। फोन में आपको वाटरड्रॉप-डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Doogee X96 कंपनी का आगामी फोन होगा जिसे 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन AliExpress पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट है। वहीं वेबसाइट पर फोन के लिए प्री-बुकिंग 11 अक्टूबर से लाइव कर दी जाएगी। लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन Android 11 Go Operating System पर काम करेगा, जिसमें ग्राहकों को डुअल-सिम सपोर्ट मिलेगा।

फोन में 6.52 इंच एचडी+ (720×1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A SoCप्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

स्मार्टफोन में कंपनी ने 5,400 एमएएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Doogee X96, Doogee X96 launch, Doogee X96 specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »