• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • चाइनीज कंपनी DOOGEE अब ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच, CES 2025 में ले रही है एंट्री!

चाइनीज कंपनी DOOGEE अब ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच, CES 2025 में ले रही है एंट्री!

इस इवेंट में DOOGEE V Max कंपनी की ओर से मुख्य पेशकश रहेगी। यह एक रगेड स्मार्टफोन सीरीज है, जो मजबूत बिल्ड के साथ-साथ प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स से लैस आती है।

चाइनीज कंपनी DOOGEE अब ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच, CES 2025 में ले रही है एंट्री!

Photo Credit: DOOGEE

ख़ास बातें
  • लास वेगास में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगा CES 2025
  • इवेंट में कंपनी अपने नए इनोवेशन को दुनिया के सामने रखने वाली है DOOGEE
  • चीन में कंपनी रगेड फोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और प्रोजेक्टर आदि बेचती है
विज्ञापन
DOOGEE एक चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता है, जो खासकर अपने रगेड स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में अभी ऑपरेट करती है और अब अपकमिंग CES 2025 में अपने प्रोडक्ट की लंबी रेंज को चीन के बाहर की मार्केट्स के लिए दिखाने जा रही है। कंपनी का कहना है कि टेक्नोलॉजी से जुड़े इस बड़े इवेंट में DOOGEE V MAX लाइनअप मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके अलावा, DOOGEE अपनी V-सीरीज को भी दिखाने वाली है, जो रगेड होने के साथ-साथ खूबसूरत डिजाइन के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज है। इसके अलावा, कंपनी इस इवेंट में अपने टैबलेट को भी पेश कर सकती है।

DOOGEE ने बताया है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक चलने वाले CES 2025 में शिरकत करने जा रही है। DOOGEE ने यह भी कहा है कि इस इवेंट में कंपनी अपने नए इनोवेशन को दुनिया के सामने रखने वाली है। कंपनी साउथ हॉल नंबर 1 के बूथ नंबर 31169 पर मौजूद होगी।

गिज्मोचाइना के मुताबिक, इस इवेंट में DOOGEE V Max कंपनी की ओर से मुख्य पेशकश रहेगी। यह एक रगेड स्मार्टफोन सीरीज है, जो मजबूत बिल्ड के साथ-साथ प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स से लैस आती है। V Max (2023) में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट, 22,000mAh की विशाल बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 108MP प्राइमरी रियर कैमरा शामिल है।

इसके अलावा, इवेंट में V30 और V30 Pro (2023) मॉडल्स को भी पेश किया जाएगा। सीरीज eSIM को सपोर्ट करती है। इसकी सक्सेसर V40 सीरीज को भी इवेंट में दिखाया जाएगा। DOOGEE CES 2025 में V Flip और V Flip Pro फ्लिप फोन को भी पेश करने की योजना बना रही।

कंपनी के पोर्टफोलियो में DK-सीरीज, S-सीरीज, Blade-सीरीज, N-सीरीज, Fire-सीरीज और T-सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा, किड्स के लिए कंपनी अलग से U-सीरीज पेश करती है, जो खास डिजाइन किए गए टैबलेट्स से लैस है। इतना ही नहीं, CES 2025 में DOOGEE अपनी R-सीरीज के रगेड टैबलेट्स को भी पेश करने वाली है। लाइनअप यहीं खत्म नहीं होती है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में स्मार्टवॉच भी रखती है, जिसे CES 2025 में ग्लोबल मार्केट के लिए दिखाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Doogee, DOOGEE Smartphones, DOOGEE Tablets
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »