Diwali 2026: दिवाली की रात लेनी हैं शानदार फोटो और वीडियो? फोन में बदलें ये 6 कैमरा सेटिंग्स

Diwali पर रात में दीयों, रंगोली और आतिशबाजी की शानदार फोटो खींचना चाहते हैं तो स्मार्टफोन में कुछ कैमरा सेटिंग्स बदल लें। जानें Night Mode, ISO, Shutter Speed और Exposure इस्तेमाल करने का सही तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2026 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Night Mode से कम रोशनी में बेहतर फोटो कैप्चर कर सकते हैं
  • Pro Mode में ISO और Shutter Speed को एडजस्ट करें
  • आतिशबाजी की फोटो के लिए Tripod और सही Exposure इस्तेमाल करें

Diwali पर स्मार्टफोन कैमरे की सही सेटिंग्स से खींचें शानदार रात की तस्वीरें

Photo Credit: AI Generated

Diwali 2026: दिवाली पर घर की सजावट, जलते दीये और आतिशबाजी की फोटो खींचना चाहते हैं तो सिर्फ फोन का कैमरा अच्छा होना काफी नहीं है। कई बार गलत कैमरा सेटिंग्स की वजह से रात में फोटो धुंधली आती हैं या दीयों और लाइट्स की रोशनी ज्यादा होने से डिटेल्स खराब हो जाती हैं। ऐसे में फोन के कैमरे में कुछ सेटिंग्स बदलकर लो-लाइट और नाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाया जा सकता है। अगर आपके फोन में Pro या Manual Mode है, तो ISO, Shutter Speed और Exposure को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करके बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं। चलिए विस्तार से समझते हैं।

1. रात में फोटो खींचने के लिए इस्तेमाल करें Night Mode

अगर आप घर की सजावट, रंगोली या जलते दीयों की फोटो खींच रहे हैं तो Night Mode इस्तेमाल करें। कुछ स्मार्टफोन में ये ऑप्शन Low-Light मोड के नाम से भी मिल सकता है। जैसा की नाम से पता चलता है, यह कम रोशनी में ज्यादा डिटेल कैप्चर करने में मदद करता है। हालांकि, फोटो लेते समय फोन को स्थिर रखना जरूरी है। संभव हो तो Tripod का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि चलते हुए लोगों या तेजी से हिलती चीजों की फोटो में Night Mode से ब्लर आ सकता है।

Advertisement

2. Pro Mode में ISO और Shutter Speed करें एडजस्ट

अगर आपके फोन में Pro या Manual Mode है तो ISO और Shutter Speed को खुद सेट कर सकते हैं;

ISO: यह कैमरे के लाइट के प्रति सेंसर की सेंसेटिविटी को कंट्रोल करता है। रात में ISO बढ़ाने से फोटो ज्यादा ब्राइट होती है, लेकिन बहुत ज्यादा ISO करने पर फोटो में ग्रेन या नॉइस आ सकता है। दीयों और सजावट की फोटो के लिए ISO 100-400 से शुरुआत करें।

Advertisement

Shutter Speed: इससे तय होता है कि कैमरा कितनी देर तक रोशनी कैप्चर करेगा। दीयों की स्थिर फोटो के लिए Tripod के साथ 1/4 से 1 सेकंड तक की शटर स्पीड ट्राई कर सकते हैं। हाथ में फोन पकड़कर फोटो खींच रहे हैं तो बहुत धीमी शटर स्पीड से बचें, वरना फोटो धुंधली हो सकती है।

3. Exposure कम करके बचाएं रोशनी की डिटेल

दीये, LED लाइट्स और आतिशबाजी की फोटो में कई बार रोशनी जरूरत से ज्यादा चमकदार दिखाई देती है। ऐसे में स्क्रीन पर सब्जेक्ट पर टैप करके Exposure स्लाइडर को थोड़ा कम (स्मार्टफोन मॉडल के हिसाब से ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं) करें। -0.3 से -1 EV तक कम करके देखें। इससे तेज रोशनी वाले हिस्सों की डिटेल बचाने में मदद मिल सकती है। सही Exposure के लिए अलग-अलग लेवल पर कुछ फोटो क्लिक करके तुलना करें।

Advertisement

4. आतिशबाजी की फोटो के लिए अपनाएं ये सेटिंग्स

आतिशबाजी (Fireworks) की फोटो के लिए फोन को Tripod पर लगाएं और Pro Mode में ISO 100-200 रखें। Shutter Speed को 1/2 से 2 सेकंड के बीच ट्राई कर सकते हैं। इससे आसमान में आतिशबाजी की रोशनी की लकीरें कैप्चर हो सकती हैं। Focus को Manual करके दूर की आतिशबाजी पर सेट करें। अगर आपके फोन में ये सेटिंग्स नहीं हैं तो Night Mode या उपलब्ध Long Exposure Mode आजमा सकते हैं।

5. रात में वीडियो रिकॉर्ड करते समय रखें इन बातों का ध्यान

दिवाली की रात वीडियो बनाने के लिए 4K 30fps या 1080p 30fps सेटिंग्स से शुरुआत करें। कम रोशनी में 60fps पर वीडियो बनाने से बचें, क्योंकि इससे हर फ्रेम में कम रोशनी कैप्चर हो सकती है। वीडियो रिकॉर्ड करते समय Exposure को थोड़ा कम रखें और फोन को स्थिर रखने के लिए OIS या EIS Stabilization का इस्तेमाल करें। डिजिटल जूम करने के बजाय सब्जेक्ट के करीब जाने की कोशिश करें।

Advertisement

6. फोटो खींचने से पहले कैमरा लेंस साफ करें

यह छोटी-सी टिप भी फोटो की क्वालिटी में बड़ा अंतर ला सकती है। फोन के कैमरा लेंस पर उंगलियों के निशान या धूल होने से रात में लाइट्स के आसपास धुंधलापन और फ्लेयर दिखाई दे सकता है। इसलिए फोटो खींचने से पहले लेंस को साफ मुलायम कपड़े से जरूर पोंछ लें।

Advertisement

इन सेटिंग्स को अपनाकर आप Diwali पर जलते दीयों, घर की सजावट और आतिशबाजी की बेहतर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि हर फोन का कैमरा और सेंसर अलग होता है, इसलिए ISO, Shutter Speed और Exposure की सेटिंग्स को अपने फोन के हिसाब से थोड़ा बदलकर देखना बेहतर रहेगा। हो सके तो दिवाली से पहले ही इन टिप्स को अच्छे से प्रैक्टिस करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.