Delhi Corona ऐप हुआ लॉन्च, जानिए अस्पतालों में कितने बेड और वेंटिलेटर खाली

MyGov साइट पर उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 11,500 से अधिक सक्रिय मामलों और अब तक कम से कम 523 घातक मामलों के साथ, दिल्ली ने 20,000 कोरोनोवायरस मामलों की संख्या को पार कर लिया है।

Delhi Corona ऐप हुआ लॉन्च, जानिए अस्पतालों में कितने बेड और वेंटिलेटर खाली

Delhi Corona ऐप Google Play पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Delhi Corona ऐप डाउनलोड के लिए Google Play पर उपलब्ध
  • खाली बेड और वेंटिलेटर के अलावा सेल्फ असेस्मेंट टूल और गाइडलाइन भी उपलब्ध
  • बिना रजिस्ट्रेशन के करता है काम, अग्रेज़ी के साथ हिंदी भाषा में भी उपलब्ध
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने आज लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में कुल अस्पताल बेड और वेंटिलेटर की स्थिति का पता लगाने में मदद करने के लिए एक समर्पित मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। Delhi Corona नाम से लॉन्च किया गया यह ऐप फिलहाल एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह COVID-19 उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की खोज आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक लाइवस्ट्रीम के जरिए दिल्ली कोरोना ऐप लॉन्च की घोषणा की। सीएम के अनुसार, 'दिल्ली कोरोना' ऐप का इस्तेमाल राजधानी शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों दोनों द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को खोजने के लिए किया जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने लाइवस्ट्रीम के जरिए मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "यह ऐप आपको बताएगा कि कितने अस्पताल के बिस्तर खाली हैं और इस समय कितने इस्तेमाल में हैं।"

दिल्ली कोरोना ऐप उन सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को लिस्ट करता है जो COVID-19 रोगियों का इलाज करते हैं। यह कुल बेड के साथ-साथ अस्पताल में इस्तेमाल हो रहे और खाली पड़े बेड के साथ-साथ वेंटिलेटर की संख्या की जानकारी भी साझा करता है, ताकि आपात स्थिति में लोगों की मदद की जा सके। ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।

यहां एक अच्छी बात यह भी है कि दिल्ली कोरोना ऐप से जानकारी प्राप्त करने के लिए यूज़र को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको बस अपने Android डिवाइस से Google Play पर जाना होगा। ऐप लोगों को सेल्फ असेस्मेंट टूल, दिशानिर्देश और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी देता है। इसमें राशन, ई-पास और भूख/आश्रय राहत केंद्र जैसी सेवाओं के लिंक भी शामिल हैं। इसके अलावा आप इसमें कंटेनमेंट ज़ोन की जानकारी भी देख सकते हैं और यहां तक कि दिल्ली सरकार की व्हाट्सऐप कोरोनावायरस हेल्पलाइन को सीधे दिल्ली कोरोना ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।

MyGov साइट पर उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 11,500 से अधिक सक्रिय मामलों और अब तक कम से कम 523 घातक मामलों के साथ, दिल्ली ने 20,000 कोरोनोवायरस मामलों की संख्या को पार कर लिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Delhi governement, delhi corona app, Delhi corona Update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »