4 इंच का छोटा फोन लॉन्च करेगी Cubot, जानें फीचर्स

पॉकेट सीरीज के हर स्मार्टफोन में पॉकेट साइज ही दिया जाएगा और इसकी स्क्रीन 4 इंच की होगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2022 10:54 IST
ख़ास बातें
  • नई सीरीज में कंपनी पॉकेट साइज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
  • सीरीज का पहला पॉकेट स्मार्टफोन मई के दूसरे पखवाड़े में लॉन्च किया जाएगा।
  • इसमें NFC जैसे फीचर्स भी होंगे।

Pocket स्मार्टफोन्स को ब्लैक, पिंक, ग्रीन और पर्पल जैसे खूबसूरत रंगों में लॉन्च किया जाएगा।

Photo Credit: Cubot

Cubot मिनी स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। नई सीरीज में कंपनी पॉकेट साइज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसलिए इसका नाम पॉकेट सीरीज रखा गया है। सीरीज का पहला पॉकेट स्मार्टफोन मई के दूसरे पखवाड़े में लॉन्च किया जाएगा। यानि कि हफ्ते या दो हफ्ते में कंपनी अपनी पॉकेट सीरीज का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी। Cubot Pocket सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने का मकसद यूजर्स को स्मार्टफोन का इन-हैंड एक्सपीरियंस देना है। कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन डिजाइन करना चाहती थी जो वजन में तो हल्का हो ही, साथ ही हाथ की हथेली में आसानी से फिट बैठ जाए। 

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, पॉकेट सीरीज के हर स्मार्टफोन में पॉकेट साइज ही दिया जाएगा और इसकी स्क्रीन 4 इंच की होगी। जहां एक तरफ कंपनियां स्मार्टफोन डिस्प्ले के साइज को बढ़ाती जा रही हैं, Cubot ने इसके विपरीत जाते हुए छोटे साइज के फोन पेश करने का लक्ष्य रखा है। इसके माध्यम से कंपनी कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन लाएगी लेकिन टेक्नोलॉजी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यूजर्स को एक खूबसूरत, कॉम्पेक्ट, हल्के और सभी जरूरी फीचर्स से लैस स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी ने ऑफिशिअल वेबसाइट पर फोन के डिजाइन के साथ-साथ कलर वेरिएंट्स को भी दिखाया है। इनमें रेट्रो लुक डिजाइन दिया गया है जो देखने में काफी सुंदर है। इनके कलर्स भी बहुत आकर्षक दिखते हैं जिसमें ब्लैक, पिंक, ग्रीन और पर्पल शामिल हैं। 

इस मिनी फोन को आप जितनी आसानी से हाथ में हैंडल कर पाएंगे, उतनी ही आसानी से अपनी जेब में भी कैरी कर सकेंगे। आजकल के स्मार्टफोन्स में 6.5 इंच का डिस्प्ले आम हो चुका है। ऐसे में जेब में स्मार्टफोन रखना काफी भारी लगता है, और उस जेब में कोई दूसरी चीज फोन के साथ रखना संभव भी नहीं होता है। बड़े स्मार्टफोन को अक्सर हाथ में ही लेकर चलना पड़ता है। इसलिए क्यूबॉट स्मार्टफोन्स जाहिर तौर पर एक नया अनुभव देने वाले हैं। 

Cubot ने हालांकि अभी तक इसके स्पेसिफकिकेशंस और प्राइस के बारे में कोई संकेत नहीं दिए हैं। लेकिन, कंपनी ने इतना संकेत जरूर दिया है कि कॉम्पेक्ट साइज होने के साथ फोन में सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस होंगे जो कि आज के मॉडर्न स्मार्टफोन्स में मिलते हैं। कंपनी ने कहा है कि इसमें NFC जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। फिलहाल फर्स्ट लुक देखकर पता लगता है कि कंपनी काफी रोचक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो डिजाइन में कॉम्पेक्ट और आकर्षक तो है ही, साथ ही खूबसूरत भी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.