क्रियो मार्क 1 फोन में है 21 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 12:35 IST
मीडिया स्ट्रीमिंग स्टिक 'टीवी' बनाने के लिए मशहूर कंपनी क्रियो नेअपना पहला स्मार्टफोन मार्क 1 भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कंपनी का अपना फ्यूल ओएस है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। कंपनी ओएस के जरिए अपने हैंडसेट यूज़र के लिए हर महीने नए फ़ीचर जारी करेगी। ऐसा ओटीए अपडेट के जरिए संभव हो पाएगा।

क्रियो मार्क 1 हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। 19,999 रुपये में इस किस्म का डिस्प्ले शायद ही मिलता है। क्रियो मार्क 1 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट से लैस है। इसके साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

क्रियो मार्क 1 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.