• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • क्रियो मार्क 1 फोन बिक्री के लिए उपलब्ध, हर महीने सॉफ्टवेयर अपडेट का है वादा

क्रियो मार्क 1 फोन बिक्री के लिए उपलब्ध, हर महीने सॉफ्टवेयर अपडेट का है वादा

क्रियो मार्क 1 फोन बिक्री के लिए उपलब्ध, हर महीने सॉफ्टवेयर अपडेट का है वादा
विज्ञापन
मीडिया स्ट्रीमिंग स्टिक 'टीवी' बनाने के लिए मशहूर कंपनी क्रियो ने अपना पहला स्मार्टफोन मार्क 1 पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अब बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे कंपनी की साइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया गया है। क्रियो मार्क 1 हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।

क्रियो की वेबसाइट से खरीदने वाले यूजर को अपनी यूनिट के किनारे पर मनचाही एन्ग्रेविंग (नक्काशी) के लिए एक कस्टम मैसेज भी मिलेगा। एन्ग्रेविंग का यह विकल्प पहले 2000 ऑर्डर के लिए ही उपलब्ध होगा।

क्रियो मार्क 1 की सबसे अहम खासियत कंपनी का अपना फ्यूल ओएस है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। कंपनी ओएस के जरिए अपने हैंडसेट यूज़र के लिए हर महीने नए फ़ीचर जारी करेगी। ऐसा ओटीए अपडेट के जरिए संभव हो पाएगा।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। 19,999 रुपये में इस किस्म का डिस्प्ले शायद ही मिलता है। क्रियो मार्क 1 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट से लैस है। इसके साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

क्रियो मार्क 1 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »