क्रियो मार्क 1 की कीमत में सीमित समय के लिए 6,000 रुपये में कटौती

क्रियो मार्क 1 की कीमत में सीमित समय के लिए 6,000 रुपये में कटौती
ख़ास बातें
  • आमतौर पर क्रियो मार्क 1 स्मार्टफोन 19,999 रुपये में मिलता है
  • एक हफ्ते तक इस हैंडसेट पर 6,000 रुपये की छूट दी जा रही है
  • क्रियो मार्क 1 एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
विज्ञापन
मार्क 1 स्मार्टफोन की निर्माता कंपनी क्रियो ने सोमवार को घोषणा की कि उसका पहले स्मार्टफोन की कीमत में सीमित समय के लिए 6,000 रुपये की कटौती की गई है। इसका मतलब है कि क्रियो मार्क 1 स्मार्टफोन सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। ग्राहक 15 अगस्त तक इस ऑफर का फायदा उठा पाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि क्रियो मार्क 1 स्मार्टफोन की कीमत में यह पहली कटौती नहीं है। पिछले महीने भी कंपनी ने सीमित समय के लिए हैंडसेट को इसी दर में उपलब्ध कराया था। पहले की तरह यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट मिलेगा।

क्रियो मार्क 1 की सबसे अहम खासियत कंपनी का अपना फ्यूल ओएस है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। कंपनी ओएस के जरिए अपने हैंडसेट यूज़र के लिए हर महीने नए फ़ीचर जारी करती है। ऐसा ओटीए अपडेट के जरिए संभव हो पाता है। और अब तक ऐसा नियमित तौर पर हुआ है।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। 19,999 रुपये में इस किस्म का डिस्प्ले शायद ही मिलता है। क्रियो मार्क 1 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट से लैस है। इसके साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

क्रियो मार्क 1 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  2. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  3. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  6. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  7. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  8. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  10. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »