• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 5 लॉन्च, 1.6 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर नहीं टूटने का दावा

कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 5 लॉन्च, 1.6 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर नहीं टूटने का दावा

कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 5 लॉन्च, 1.6 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर नहीं टूटने का दावा
विज्ञापन
मोबाइल डिवाइस के लिए ग्लास बनाने वाली कंपनी कॉर्निंग ने बुधवार को फ्लैगशिप डिवाइस के लिए बनाए गए गोरिल्ला ग्लास 5 से पर्दा उठा लिया। कंपनी ने बताया है कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 को आंतरिक लैब टैस्ट के दौरान 1.6 मीटर की ऊंचाई से गिराने पर उसे पांच से चार बार कुछ नहीं हुआ। कॉर्निंग ने बताया कि नए ग्लास को रुखड़े सहित हर किस्म के सतह पर गिरा कर टेस्ट किया गया था। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 अब व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध है। उम्मीद है कि यह साल के अंत तक कई मोबाइल डिवाइस का हिस्सा होगा।

कंपनी का दावा है कि वह कवर ग्लास इंडस्ट्री में सिरमौर है और दुनियाभर में करीब 4.5 बिलियन डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 40 बड़े ब्रांड के 1,800 प्रोडक्ट मॉडल शामिल हैं। गौरतलब है कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 लॉन्च किए जाने के लगभग 2 साल बाद पेश किया गया है।

इस ग्लास निर्माता कंपनी ने जोर देकर कहा कि गोरिल्ला ग्लास 5 को उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्क्रीन टूटने की समस्या परेशान रहते हैं। इसके अलावा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 टचिंग, टाइपिंग और स्वाइपिंग के लिए उपयुक्त है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Corning, Corning Glass, Corning Gorilla Glass 5, Mobiles
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  2. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  3. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  4. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  5. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  6. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  7. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  8. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  9. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »