50MP कैमरा और 4400mAh डिस्प्ले के साथ आएगा Coolpad स्मार्टफोन!, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Coolpad ने किसी भी नए स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज नहीं किया है। हालांकि इस स्मार्टफोन को अब दो महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं तो ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान करेगी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मई 2022 16:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच की TFT LCD FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • इस स्मार्टफोन में 4400mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Coolpad ने किसी भी नए स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज नहीं किया है।

Coolpad स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है।

Photo Credit: Coolpad

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad जल्द ही चीन में एक नया स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। मॉडल नंबर CP07 के साथ एक आगामी स्मार्टफोन 3C और TENAA द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। लिस्टिंग से इस आगामी स्मार्टफोन की क्लियर फोटो नजर आती है। 3C के अनुसार, नया आने वाला Coolpad स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि यह चार्जर के साथ नहीं आएगा। आइए इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेश से लेकर अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको बता दें कि इसके अलावा TENAA का कहना है कि यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करने वाले चिपसेट पर काम करेगा, जिसमें 2.2GHz ऑक्टा कोर CPU होगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM, 6GB RAM और 8GB RAM के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच की TFT LCD FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजॉल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल और 16.7 मिलियन कलर्स सपोर्ट होगा। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.02 mm, चौड़ाई 74.75 mm, मोटाई 8.28 mm और वजन 180 ग्राम होगा। डाइमेंशन से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन एक स्लिम स्मार्टफोन होगा।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया जाएगा, वहीं अन्य कैमरा कैसे होंगे उनके स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4400mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Black, White और Blue में उपलब्ध होगा।
Advertisement

अभी तक,  Coolpad ने किसी भी नए स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज नहीं किया है। हालांकि इस स्मार्टफोन को अब दो महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं तो ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान करेगी। यह स्मार्टफोन कैसा होगा इसकी जानकारी लॉन्च के वक्त ही ठीक से पता चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Coolpad Smartphone, Cheapest Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.