Coolpad Note 8 भारत में लॉन्च, 4000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे से है लैस

कूलपैड ब्रांड ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Coolpad Note 8 लॉन्च कर दिया है। याद रहे कि भारत में कंपनी की नोट सीरीज़ का आखिरी फोन Coolpad Note 6 था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2018 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Note 8 को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • लेटेस्ट कूलपैड हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है
  • डुअल कैमरा सेटअप वाला फोन है कूलपैड नोट 8
कूलपैड ब्रांड ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Coolpad Note 8 लॉन्च कर दिया है। याद रहे कि भारत में कंपनी की नोट सीरीज़ का आखिरी फोन Coolpad Note 6 था। कूलपैड नोट 8 हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4000 एमएएच बैटरी, फेस अनलॉक और 5.99 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। Coolpad Note 8 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इससे पहले Coolpad ने अपने Mega 5A स्मार्टफोन को 6,999 रुपये में लॉन्च किया था।
 

Coolpad Note 8 की भारत में कीमत

कूलपैड नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन सोमवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Paytm Mall पर मिलेगा। फोन को ब्लैक प्यानो रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Coolpad Note 8 स्पेसिफिकेशन

लेटेस्ट कूलपैड हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले (1080x2160 पिक्सल) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटीके6750टी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ मालीटी860-एमपी2 जीपीयू दिए गए हैं। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक एफ/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। दूसरा 0.3 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरा ऐप फिल्टर्स, फेस ब्यूटी, ब्लर मोड और पनोरमा मोड जैसे कई फीचर से लैस है।
Advertisement

Coolpad Note 8 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसके बारे में कंपनी ने 200 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे तक के टॉक टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5 ऑडियो जैक शामिल हैं। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं।

Coolpad Note 8 का डाइमेंशन 151x72.5x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। इस फोन में दिए गए फिंगरप्रिंट सेसर के बारे में फोन को 0.2 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Quick face recognition
  • Stock Android UI
  • Bad
  • Below average camera performance
  • Dated processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटीके6750टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.