कूलपैड नोट 5 और नोट 5 लाइट अमज़ेन सेल में मिलेंगे सस्ते में

कूलपैड नोट 5 और नोट 5 लाइट स्मार्टफोन 11 मई से शुरू होने वाली अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 2017 में कम दाम में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि कूलपैड नोट 5 और नोट 5 लाइट की कीमतों में क्रमशः 1,000 रुपये और 1,200 रुपये की कटौती की गई है। ये कटौती सीमित समय के लिए है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 मई 2017 14:40 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड नोट 5, नोट 5 लाइट के दाम क्रमशः 1,000 व 1,200 रुपये कम हुए हैं
  • ये छूट सीमित समय के लिए है
  • 11 से 14 मई के बीच अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में ये ऑफर मिलेगा
कूलपैड नोट 5 और नोट 5 लाइट स्मार्टफोन 11 मई से शुरू होने वाली अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 2017 में कम दाम में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि कूलपैड नोट 5 और नोट 5 लाइट की कीमतों में क्रमशः 1,000 रुपये और 1,200 रुपये की कटौती की गई है। ये कटौती सीमित समय के लिए है। कटौती के बाद नोट 5 और नोट 5 लाइट स्मार्टफोन क्रमशः 9,999 रुपये और 6,999 रुपये में मिलेंगे। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 11 मई से 14 मई तक चलेगी।

कूलपैड इंडिया के सीईयो सैय्यद ताजुद्दीन ने कहा, ''भारत कूलपैड के लिए सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले बाज़ारों में से एक है और हमें यहां नोट सीरीज़ के लिए बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। नोट 5 और नोट 5 लाइट स्मार्टफोन इस साल अमेज़न पर बिके सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में शामिल रहे। इतने सालों में हर लॉन्च के साथ मिलने वाली ग्राहकों की प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं और 11 से 14 मई के बीच आयोजित होने वाली द अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में हम ग्राहकों से इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।''
Advertisement

अमेज़न इंडिया पर 11 मई से 14 मई तक आयोजित की जाने वाली इस सेल में लगभग सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट पर ऑफर और डिस्काउंट मिलेंगे। सेल के दौरान, स्मार्टफोन, एक्सेसरी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी और सिटीबैंक कार्डधारकों को कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा। इसके अलावा सिटी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ वेबसाइट से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत और ऐप पर 15 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल रहा है।

याद दिला दें कि, कूलपैड नोट 5 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। ध्यान रहे कि यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फ्रंट कैमरा ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर से लैस है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Advertisement

बात करें कूलपैड नोट 5 लाइट की तो यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश।  फोन में फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 200 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fingerprint scanner
  • Good looks and build quality
  • 3GB of RAM
  • Bad
  • Weak processor
  • Average camera quality
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , coolpad, coolpad note 5 lite, coolpad note 5
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.