कूलपैड नोट 5 लाइट भारत में लॉन्च, इसमें है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2017 13:57 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड नोट 5 लाइट की कीमत 8,199 रुपये है
  • क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है
  • इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, साथ में मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारत में नया स्मार्टफोन कूलपैड नोट 5 लाइट लॉन्च किया है। कूलपैड नोट 5 लाइट की कीमत 8,199 रुपये है और यह 21 मार्च से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

कूलपैड के नए हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ फ्लैश भी दिया गया है। नाम से साफ है कि यह कूलपैड नोट 5 का कमज़ोर वर्ज़न है जिसे भारत में पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन गोल्ड और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

डुअल सिम वाला कूलपैड नोट 5 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली 720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि फोन में फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

कूलपैड नोट 5 लाइट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट में यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 200 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 145.3x72.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।
Advertisement

इवेंट में कूलपैड ने घोषणा ने की कि आज की तारीख में भारत के 29 राज्यों में कंपनी के 380 सर्विस सेंटर हैं। वहीं, कंपनी ने अब तक कूलपैड कूल 1 डुअल के 20 लाख से ज़्यादा यूनिट बेचे हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fingerprint scanner
  • Good looks and build quality
  • 3GB of RAM
  • Bad
  • Weak processor
  • Average camera quality
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.