• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कूलपैड मेगा 2.5डी 6,999 रुपये में लॉन्च, इसमें हैं 3 जीबी रैम व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

कूलपैड मेगा 2.5डी 6,999 रुपये में लॉन्च, इसमें हैं 3 जीबी रैम व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

कूलपैड मेगा 2.5डी 6,999 रुपये में लॉन्च, इसमें हैं 3 जीबी रैम व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • मेगा 2.5डी हैंडसेट 4जी एलटीई और वॉयस ओवर एलटीई कनेक्टिविटी से लैस है
  • इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मेगा 2.5डी लॉन्च किया है। कूलपैड मेगा 2.5डी स्मार्टफोन 6,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। हैंडसेट के लिए पहली फ्लैश सेल 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। यह हैंडसेट प्योर गोल्ड, ग्रे और शैंपेन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इस चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत लॉन्च किया जा रहा है। डुअल सिम हैंडसेट कूलपैड मैगा 2.5डी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी का कूलयूआई 8.0 स्किन मौजूद है। कंपनी का यह कस्टम यूआई थीम सपोर्ट, स्मार्ट पैटर्न अनलॉक और अन्य कई अनोखे फ़ीचर से लैस है।

कूलपैड मेगा 2.5डी में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई है। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट कैमरा एफ/2.2 अपर्चर और स्मार्ट ब्यूटिफिकेशन मोड से लैस है। रियर कैमरे का सेंसर एफ/2.0 अपर्चर वाला है और इसमें सोनी के सेंसर का इस्तेमाल किया गया है।

मेगा 2.5डी की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 9 घंटे तक के टॉक टाइम और 200 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। मेगा 2.5डी का वज़न 140 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.85 मिलीमीटर।

गौर करने वाली बता है कि इस हैंडसेट को चीनी मार्केट में कूलपैड स्काई 3 के नाम से लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »