Coolpad M3 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, दो रियर कैमरे और 4 जीबी रैम हैं इसमें

Coolpad M3 स्मार्टफोन को चुपचाप चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो कूलपैड का यह स्मार्टफोन iPhone X जैसे वाइड नॉच, 18.9:9 डिस्प्ले, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 26 नवंबर 2018 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad M3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है कूलपैड एम3 में
  • Coolpad M3 को करीब 8,100 रुपये में बेचा जाएगा

Coolpad M3 में 5.85 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है

Coolpad M3 स्मार्टफोन को चुपचाप चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो कूलपैड का यह स्मार्टफोन iPhone X जैसे वाइड नॉच, 18.9:9 डिस्प्ले, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फिलहाल, इस फोन को Coolpad की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। लेकिन बिक्री इस हफ्ते से ही शुरू हो जाएगी। आइए आपको Coolpad M3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Coolpad M3 कीमत

Coolpad M3 को चीनी मार्केट में 799 चीनी युआन (करीब 8,100 रुपये) में बेचा जाएगा। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध होगा। यह फोन ब्लू सी और जेंटलमैन रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Coolpad M3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) Coolpad M3 एंड्रॉयड पर चलता है। इसमें 5.85 इंच का एचडी+ (720x1512 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18.9:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Coolpad M3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह ब्यूटी मोड और एआई फीचर के साथ आता है। फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी है जो 5 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

कूलपैड एम3 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई हॉटस्पॉट, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 149.8x72.3x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.85 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1512 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.