Coolpad Cool Play 6C बजट स्मार्टफोन में हैं दो फ्रंट कैमरे

कूलपैड ने इसी साल अगस्त में 14,999 रुपये की कीमत वाला कूलपैड कूल प्ले 6 लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने चीन में Coolpad Cool Play 6C पेश कर दिया है। नए कूलपैड कूल प्ले 6सी की कीमत 849 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) है। कूल प्ले 6सी ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 नवंबर 2017 15:30 IST
ख़ास बातें
  • फोन की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो फ्रंट कैमरे
  • फोन की बिक्री चीन में 25 नवंबर से शुरू होगी
  • इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है
कूलपैड ने इसी साल अगस्त में 14,999 रुपये की कीमत वाला कूलपैड कूल प्ले 6 लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने चीन में Coolpad Cool Play 6C पेश कर दिया है। नए कूलपैड कूल प्ले 6सी की कीमत 849 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) है। कूल प्ले 6सी ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। नया डिवाइस जेडीडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 25 नवंबर से शुरू होगी। फोन की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो फ्रंट कैमरे।

कूलपैड कूल प्ले 6सी में एक 5 इंच एचडी (720 x 1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 425 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। फोन में 32 जीबी स्टोरेज दी गई है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।
Advertisement

फोटोग्राफी की बात करें तो स्मार्टफोन में दो सेल्फी और वीडियो चैट के लिए दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। फोन में 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आते हैं। कूल प्ले 6सी में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ सपोर् के साथ आता है। कैमरे में फेस ब्यूटी, एचडीआर, फेस डिटेक्शन, स्माइल डिटेक्शन, वॉयस कैप्चर और जेस्चर शॉट जैसे फ़ीचर हैं।  

कूल प्ले 6सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है। फोन के होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए कूलपैड कूल प्ले 6सी में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी/ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 143.9 x 70.8 x 8.1 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है। डिवाइस में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.