Coolpad Cool 6 पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

डुअल-सिम (नैनो) Coolpad Cool 6 फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का नॉच व होल-पंच कटआउट नहीं दिया गया है, इसके अलावा फोन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Cool 6 में मौजूद है पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप
  • कूलपैड कूल 6 मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है
  • कूलपैड कूल 6 की बैटरी 4,000 एमएएच की है

फोन की सेल Amazon के माध्यम से शुरू भी हो गई है।

Coolpad Cool 6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है, जिसने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Coolpad Cool 5 के फॉलो-अप के तौर पर एंट्री की है। कूलपैड कूल 6 स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि यह एडवांस स्मार्टफोन फीचर्स से लैस है। यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका सेल्फी कैमरा पॉप-अप मॉड्यूल के साथ आता है। कूलपैड कूल 6 में दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिए गए हैं, जिसके साथ दो कलर ऑप्शन बी मौजूद है। इसके ्लावा यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और स्लीक डिज़ाइन से लैस है।
 

Coolpad Cool 6 price in India, availability

कूलपैड कूल 6 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। जबकि इस फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में आता है। Coolpad Cool 6 फोन ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। वहीं, फोन की सेल Amazon के माध्यम से शुरू भी हो गई है।
 

Coolpad Cool 6 specifications

डुअल-सिम (नैनो) कूलपैड कूल 6 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का नॉच व होल-पंच कटआउट नहीं दिया गया है, इसके अलावा फोन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है। कूलपैड कूल 6 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 6 जीबी तक रैम दिया गया है।

फोटो व वीडियोग्राफी के लिए कूलपैड कूल 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। यह कैमरे वर्टिकली स्थित हैं, वहीं कैमरा मॉड्यूल के नीचे फ्लैश लाइट दी गई है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में f/2.0 लेंस के साथ 21 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, हालांकि यह कैमरा पॉप-अप डिज़ाइन के साथ आता है। तब-तक आपको सेल्फी कैमरे की जरूरत नहीं पड़ती यह कैमरा मॉड्यूल छुपा रहता है।
Advertisement

कूलपैड कूल 6 फोन 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी सपोर्ट और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है, जो कि AI स्मार्ट पावर मैनेजमेंट के साथ आती है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कूलपैड कूल 6 का डायमेंशन 157x76x8mm है और भार 120 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

21-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.