Coolpad Cool 3 में हैं दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच, कीमत 5,999 रुपये

बीते साल दिसंबर महीने में अपनी मेगा सीरीज़ के तीन फोन लॉन्च करने के बाद Coolpad ने भारतीय मार्केट में Coolpad Cool 3 को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Coolpad Cool 3 में हैं दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच, कीमत 5,999 रुपये
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल 3 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है
  • Coolpad Cool 3 डुअल कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस
  • कूलपैड कूल 3 को 5999 रुपये में बेचा जाएगा
विज्ञापन
बीते साल दिसंबर महीने में अपनी मेगा सीरीज़ के तीन फोन लॉन्च करने के बाद Coolpad ने भारतीय मार्केट में Coolpad Cool 3 को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Coolpad Cool 3 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा और यह डुअल सिम सपोर्ट से लैस है। कूलपैड के इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है और डिस्प्ले 5.71 इंच का है। याद रहे कि कूलपैड ब्रांड ने बीते साल भारत में Mega 5, Mega 5M और Mega 5C स्मार्टफोन को उतारा था।
 

Coolpad Cool 3 की भारत में कीमत और उपलब्धता

कूलपैड कूल 3 को 5999 रुपये में बेचा जाएगा। यह ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। रिलीज की तारीख के बारे अभी नहीं बताया गया है। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू, रूबी ब्लैक, ओसियन इंडिगो और टेल ग्रीन रंग में मिलेगा।

जैसा कि हमने आपको बताया, Coolpad Cool 3 में वाटरड्रॉप नॉच है जिसमें सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। निचले हिस्से पर चिन है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर है। वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ हैं। डुअल सिम ट्रे को बायीं तरफ जगह मिली है। फोन फेस अनलॉक सपोर्ट करता है।
 

Coolpad Cool 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम कूलपैड कूल 3 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। फोन में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1500 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर यूनीसॉक प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पिछले हिस्से पर Coolpad Cool 3 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 3,000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »