दो रियर कैमरे वाले कूलपैड कूल 1 डुअल हैंडसेट को यहां से खरीदें

दो रियर कैमरे वाले कूलपैड कूल 1 डुअल हैंडसेट को यहां से खरीदें
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल 1 डुअल में डुअल रियर कैमरा है
  • कूलपैड कूल 1 डुअल अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है
  • फोन की कीमत 13,999 रुपये है
विज्ञापन
अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत वाले डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर 13,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

डुअल कैमरे वाले बजट व मिड-रेंज स्मार्टफोन इस समय मांग में हैं। हाल ही में हुवावे ने अपने हॉनर ब्रांड का हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। पहली सेल में ही यह फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। और कम कीमत वाले डुअल कैमरा स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक फोन को खरीद नहीं पाए थे। लेकिन अब अमेज़न इंडिया पर कूलपैड और लेईको की साझेदारी में बनाया गया कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है।  कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन को इससे पहले चीन में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

हमने इस फोन का रिव्यू भी किया है। इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली 4000 एमएएच की बैटरी है। जो हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में 14 घंटे 13 मिनट तक चली। कूलपैड कूल 1 डुअल अपनी कीमत के हिसाब से अच्छी परफॉर्मेंस देता है। इसकी बनावट अच्छी है और डिस्प्ले भी शार्प है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की कमी खटकती है।

इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 720 पिक्सल स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल1 डुअल में दो सिम (नैनो + नैनो) इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8976 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कूलपैड कूल1 डुअल में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 152x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। भारत में यह हैंडसेट गोल्ड और सिल्वर कलर में मिलेगा। इंफ्रारेड, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Speedy app performance
  • Good build quality
  • Sharp display
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Generic design
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »