Vivo S1, Realme X और Samsung Galaxy A50 में कौन बेहतर?

Vivo S1 vs Realme X vs Samsung Galaxy A50: वीवो एस1 की सीधी भिड़ंत रियलमी एक्स और सैमसंग गैलेक्सी ए50 से होगी, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर कौन बेहतर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 12:01 IST
ख़ास बातें
  • 6.38 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है वीवो एस1 में
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Realme X
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 और वीवो एस1 में है वाटरड्रॉप नॉच

Vivo S1, Realme X और Samsung Galaxy A50 में कौन बेहतर?

Vivo S1 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एस1 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे, वॉटरड्रॉप नॉच, हीलियो पी65 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। मार्केट में वीवो एस1 की सीधी भिड़ंत Realme X और Samsung Galaxy A50 से होगी। इन तीनों हैंडसेट में रियलमी एक्स ही एकमात्र ऐसा स्मार्टफोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आता है, अन्य दो फोन के वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी कैमरा को जगह मिली है।
 

Vivo S1 vs Realme X vs Samsung Galaxy A50 की भारत में कीमत

वीवो एस1 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं, 18,990 रुपये में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। हैंडसेट स्कायलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में मिलेगा। वीवो एस1 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी।

वीवो एस1 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के कार्ड को इस्तेमाल करने पर 7.5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा और Jio की ओर से 10,000 रुपये के फायदे मिलेंगे। इंस्टाकैश की ओर से अतिरिक्त 10 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा। स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और वीवो इंडिया ई-स्टोर पर मिलेगा, इसके अलावा यह रिलायंस डिजिटल, पूर्विका, बिग सी, क्रोमा और विजय सेल्स पर बिकेगा।

रियलमी एक्स (रिव्यू) की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर होती है। रियलमी एक्स को पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।


सैमसंग गैलेक्सी ए50 को 19,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन पिछले महीने हैंडसेट की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई थी जिसके बाद अब इसका 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 18,490 रुपये में बेचा जाता है। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,490 रुपये है। इस वेरिएंट को 22,290 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Vivo S1 बनाम Realme X बनाम Samsung Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन

तीनों ही फोन एंड्रॉयड पाई पर चलते हैं एंड्रॉयड पाई पर चलते हैं और यह डुअल-सिम स्लॉट सपोर्ट के साथ आते हैं। वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। रियलमी एक्स में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। गैलेक्सी ए50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

वीवो एस1 में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। रियलमी एक्स में स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। गैलेक्सी ए50 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद होंगे। गैलेक्सी ए50 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी ए50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल सेंसर, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

वीवो एस1 में 4,500 एमएएच, सैमसंग गैलेक्सी ए50 में 4,000 एमएएच तो वहीं रियलमी एक्स में 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है। अब बात डाइमेंशन की। गैलेक्सी ए50 की लंबाई-चौड़ाई 158.5x74.7x7.7 मिलीमीटर और वज़न 166 ग्राम है। वीवो एस1 की लंबाई-चौड़ाई 159.53x75.23x8.13 मिलीमीटर और वज़न 179 ग्राम है। रियलमी एक्स की लंबाई-चौड़ाई 161.20x76.00x9.40 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है। रियलमी एक्स, सैमसंग गैलेक्सी ए50 और वीवो एस1 सभी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और ब्लूटूथ वर्जन 5 सपोर्ट दिया गया है।
 
रियलमी एक्स बनाम वीवो एस1 बनाम सैमसंग गैलेक्सी ए50

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.38 इंच6.40 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710मीडियाटेक हीलियो पी65 -
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल 25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3765 एमएएच4500 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.386.40
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास--
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
394--

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर-
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710मीडियाटेक हीलियो पी65 (एमटी6768)सैमसंग एक्सीनॉस 9610
रैम
8 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहींहां
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-नहींहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
--माइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
--512

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.7) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)16-मेगापिक्सल (f/1.78) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)25-मेगापिक्सल (f/1.7) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर फ्लैश
एलईडी-एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)32-मेगापिक्सल (f/2.0)25-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरा
हां--
रियर ऑटोफोकस
--हां
फ्रंट फ्लैश
--नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 6.0Funtouch OS 9One UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी--
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हां-हां
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां--
यूएसबी ओटीजी
-हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हां-हां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हां-हां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां-
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  2. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  4. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  6. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  8. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  2. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  3. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  4. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  5. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  6. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  7. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
  9. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  10. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.