Samsung Galaxy A9 (2018) और OnePlus 6T में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Samsung Galaxy A9 (2018) की तुलना OnePlus 6T से की है। उम्मीद है कि इसके आधार पर आपके लिए दोनों हैंडसेट में से एक को चुनना आसान हो जाएगा।

Samsung Galaxy A9 (2018) और OnePlus 6T में कौन बेहतर?
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की कीमत 36,990 रुपये से शुरू होती है
  • वनप्लस 6टी की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है
  • Samsung Galaxy A9 (2018) मार्केट में OnePlus 6T को कड़ी चुनौती देगा
विज्ञापन
Samsung ने दुनिया के पहले चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस हैंडसेट के रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर के अलावा टेलीफोटो, अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इस सैमसंग स्मार्टफोन में 18.5:9 इनफिनिडी डिस्प्ले पैनल और यह 3डी ग्लास कर्व्ड बैक के साथ आता है। अन्य अहम खासियतों की बात करें तो Galaxy A9 (2018) 8 जीबी तक रैम, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। कीमत को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy A9 (2018) की मार्केट में सीधी भिड़ंत OnePlus 6T से है। आज की तारीख में 40,000 रुपये में प्राइस सेगमेंट में OnePlus की सबसे मजबूत दावेदारी है। कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6टी में आपको वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, ग्लास बिल्ड और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर जैसे फीचर मिल जाएंगे।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Samsung Galaxy A9 (2018) की तुलना OnePlus 6T से की है। उम्मीद है कि इसके आधार पर आपके लिए दोनों हैंडसेट में से एक को चुनना आसान हो जाएगा।
 

Samsung Galaxy A9 (2018) vs OnePlus 6T कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की कीमत 36,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम वेरिएंट का है। इसका 8 जीबी रैम मॉडल 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही मॉडल बबलगम पिंक, केवियार ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

वनप्लस 6टी की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाता है। यह सिर्फ मिरर ब्लैक रंग में उपलब्ध है। वहीं, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसकी कीमत 41,999 रुपये है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) बनाम वनप्लस 6टी स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा पिक्सल बाइनिंग के ज़रिए चार पिक्सल को एक बना लेता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।

 

सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) बनाम वनप्लस 6टी

  सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) वनप्लस 6टी
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.306.41
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप-गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो-19.5:9
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
रैम6 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडी-
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512-
कैमरा
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल (f/1.7) + 10-मेगापिक्सल (f/2.4) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.22-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.7, 1-micron)
रियर ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1-micron)
रियर फ्लैश-दोहरी एलईडी
फ्रंट फ्लैश-नहीं
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनSamsung Experience UXOxygenOS
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहां
एनएफसीहांहां
यूएसबी टाइप सीहांहां
सिम की संख्या22
यूएसबी ओटीजी-हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकारी योजना के लिए कैसे करें आवेदन, ऐसे लगाएं बेस्ट स्कीम का पता
  2. Samsung 2026 Vision AI TV लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार एआई फीचर्स से लैस
  3. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
  4. Lava Shark 2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  6. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  10. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »