Samsung Galaxy A80 और OnePlus 7 Pro में कौन बेहतर?

Samsung Galaxy A80 vs OnePlus 7 Pro: आइए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी ए80 और वनप्लस 7 प्रो के बीच के अंतर को समझते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जुलाई 2019 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है
  • OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • 22 जुलाई से शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी ए80 की प्री-बुकिंग

Samsung Galaxy A80 और OnePlus 7 Pro में कौन बेहतर?

Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 में रोटेटिंग कैमरा डिज़ाइन के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा भी सैमसंग गैलेक्सी ए80 में कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के इस नए हैंडसेट में फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की मार्केट में सीधी भिड़ंत वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro से होगी। वनप्लस 7 प्रो के फ्रंट में फुल-स्क्रीन मिलेगी, साथ ही यह हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है। आइए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी ए80 और वनप्लस 7 प्रो के बीच के अंतर को समझते हैं।
 

Samsung Galaxy A80 बनाम OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए80 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,990 रुपये तय की गई है। प्री-बुकिंग की शुरुआत 22 जुलाई से होगी और यह 31 जुलाई तक चलेगी। हैंडसेट की बिक्री सभी प्रमुख मोबाइल रिटेल स्टोर, सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग ओपरा हाउस और सभी प्रमुख ऑनलाइन चैनल पर 1 अगस्त से होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के तीन कलर वेरिएंट हैं- गोल्ड, व्हाइट और फैंटम ब्लैक।
Advertisement

वनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 48,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। हैंडसेट के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका दाम 57,999 रुपये है। वनप्लस 7 प्रो अलमॉन्ड, मिरर ग्रे और नेब्यूला ब्लू रंग में उपलब्ध है। हैंडसेट को अमेज़न इंडिया और वनप्लस स्टोर के अलावा वनप्लस के ऑफलाइन रिटेल स्टोर और रिलायंस डिजिटल, माय जियो और क्रोमा से खरीदा जा सकता है।
 

Samsung Galaxy A80 vs OnePlus 7 Pro specifications

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है, इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। तो वहीं डुअल-सिम (नैनो) वाला वनप्लस 7 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। सैमसंग ब्रांड के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वनप्लस 7 प्रो में क्वाड-एचडी+ रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) वाला डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में 6.67 इंच की फ्लूइड एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 516 पीपीआई है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए80 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। वहीं, दूसरी ओर वनप्लस 7 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 12 जीबी तक रैम है।
 

Samsung Galaxy A80 बनाम OnePlus 7 Pro का कैमरा

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। गैलेक्सी ए80 में ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है।
Advertisement

वनप्लस 7 प्रो भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। प्राइमरी कैमरा एफ/1.6 अपर्चर वाला है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/ 2.4 अपर्चर वाला यह सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इनके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल फ्लैश मॉड्यूल भी है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, लेज़र ऑटोफोकस और कॉन्ट्रास्ट ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

अब बात सेल्फी कैमरे की। सैमसंग ब्रांड के इस फोन में सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप कैमरा दिया है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A80 vs OnePlus 7 Pro का स्टोरेज

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। वहीं, दूसरी ओर स्टोरेज के आधार पर वनप्लस 7 प्रो के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी यूएफएस 3.0 2-लेन स्टोरेज। कंपनी का दावा है कि यह ज़्यादा तेज़ स्टोरेज स्टेंडर्ड के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। वनप्लस के अन्य हैंडसेट की तरह इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

अब बात कनेक्टिविटी की। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए80 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है। दूसरी ओर, वनप्लस 7 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। दोनों ही हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।
Advertisement

अब बात बैटरी क्षमता की। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दूसरी ओर, वनप्लस 7 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट की Warp Charge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

अब बात डाइमेंशन की। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की लंबाई-चौड़ाई 165.20x76.50x9.30 मिलीमीटर और वज़न 220 ग्राम है। दूसरी ओर वनप्लस 7 प्रो का डाइमेंशन 162.6x75.9x8.8 मिलीमीटर और वज़न 206 ग्राम है।
 
वनप्लस 7 प्रो बनाम सैमसंग गैलेक्सी ए80

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.70 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल नहीं
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम
12 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच3700 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9.0 Pieएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1440x3120 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.70
रिज़ॉल्यूशन
1440x3120 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
516-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855Qualcomm Snapdragon 730G
रैम
12 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.6, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2)48-मेगापिक्सल (f/2.0) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
पीडीएएफ और लेज़र ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)नहीं
पॉप-अप कैमरा
हां-
फ्रंट ऑटोफोकस
नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
OxygenOS 9.5One UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हां-
यूएसबी ओटीजी
हां-
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  5. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  7. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  8. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  9. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.