Redmi 9 और Redmi 8 एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने Redmi 8 के रूप में पुराने वर्ज़न और Redmi 9 के रूप में इसके अपग्रेड वर्ज़न दोनों को ही एक साथ रखकर यह जानने की कोशिश की है कि आखिर Xiaomi ने पिछले वर्ज़न की तुलना में नए फोन में क्या कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 सितंबर 2020 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 और Redmi 8 दोनों ही फोन डुअल रियर कैमरा से लैस हैं
  • दोनों फोन में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • रेडमी 8 में मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Redmi 9 में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Redmi 9 स्मार्टफोन को पिछले ही दिनों भारत में Redmi 9C के बदले ही वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया है, इससे पहले यह फोन जून में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। रेडमी 9 स्मार्टफोन पिछल साल लॉन्च हुए Redmi 8 का ही सक्सेसर है, जो कि कुछ बदलाव व सुधार लेकर आया है। स्मार्टफोन मार्केट में यह फोन वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन के तौर पर स्टैंड करता है, बिल्कुल अपने पिछले वर्ज़न रेडमी 8 की तरह। तो ऐसे में हमने पुराने वर्ज़न और इसके अपग्रेड वर्ज़न दोनों को ही एक साथ रखकर यह जानने की कोशिश की है कि आखिर शाओमी ने पिछले वर्ज़न की तुलना में नए फोन में क्या कुछ बदलाव किए हैं।
 

Redmi 9 vs Redmi 8: Price in India

रेडमी 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज रंग में उपलब्ध होगा। इस फोन की सेल भारत में 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
Advertisement

दूसरी ओर Redmi 8 स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, जिसके सिंगल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन में आपको ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेंगे।
 
 

Redmi 9 vs Redmi 8: Specifications

दोनों ही फोन रेडमी 9 और रेडमी 8 डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं। जबकि Redmi 9 जहां एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है, वहीं रेडमी 8 फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करता है। रेडमी 9 फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट व्यू डिस्प्ले,  20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है। जबकि रेडमी 8 में 6.22 इंच का एचडी+ (720x1,520 पिक्सल)डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया था। रेडमी 9 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम से लैस है, वहीं रेडमी 8 फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, इसके साथ भी 4 जीबी रैम मिलेगा।
Advertisement

फोटोग्राफी व वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रेडमी 8 भी डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

स्टोरेज के लिए रेडमी 9 फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। इसकी तुलना में रेडमी 8 फोन में 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक ही है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 9 में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। वहीं, रेडमी 9 प्राइम में 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। रेडमी 8 फोन में वायरलेस एफएम अतिरिक्त मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए  दिया गया है।
Advertisement

रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं,  Xiaomi ने रेडमी 8 में भी 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी 9 का डायमेंशन 164.9x77.07x9.0mm और भार 194 ग्राम है वहीं, रेडमी 8 का डायमेंशन 156.48x75.41x9.4m और भार 188 ग्राम है।
   
 
रेडमी 9 बनाम रेडमी 8

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.22 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी35क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल720x1520 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.22
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल720x1520 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
20:919:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी35क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.8) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 12MIUI 10

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हां-
सिम की संख्या
22
यूएसबी टाइप सी
-हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.