Mi 10i और OnePlus Nord में कौन है बेहतर?

हमने नए लॉन्च हुए Mi 10i स्मार्टफोन की तुलना मौजूदा OnePlus Nord से की है, ताकि यह समझा जा सकें कि आखिर नया फोन किन पहलुओं पर मौजूदा वनप्लस नॉर्ड को टक्कर दे रहा है। 20,000 से 25,000 रुपये की कीमत में आपके लिए इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 12:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord में मौजूद है दो सेल्फी कैमरे
  • Mi 10i में मिलता है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है

Mi 10i और OnePlus Nord

Mi 10i स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। मी 10आई स्मार्टफोन Mi 10 सीरीज़ का पांचवा फोन है, इससे पहले कंपनी इस सीरीज़ के तहत Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite और Mi 10 Lite Zoom Edition को लॉन्च कर चुकी है। क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस इस फोन में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 4,820mAh बैटरी दी है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कीमत की बात करें, तो भारत में इसकी कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा इसमें दो वेरिएंट और हैं, जिसकी कीमत 23,999 रुपये तक जाती है। किफायती कीमत और फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स से लैस यह स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में मौजूद OnePlus Nord स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

हमने नए लॉन्च हुए Mi 10i स्मार्टफोन की तुलना मौजूदा OnePlus Nord से की है, ताकि यह समझा जा सकें कि आखिर नया फोन किन पहलुओं पर मौजूदा वनप्लस नॉर्ड को टक्कर दे रहा है। 20,000 से 25,000 रुपये की कीमत में आपके लिए इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना फायदेमंद रहेगा।
Advertisement
 
 

Mi 10i vs OnePlus Nord: Price

Mi 10i को भारत में 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिल रही है। वहीं इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन को पैसिफिक सनराइज़, मिडनाइट ब्लैक, और अटलांटिक ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ भारत में OnePlus Nord की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में बेचा जाता है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में उपलब्ध है।
 

Mi 10i vs OnePlus Nord: Specifications

मी 10आई में 6.67-इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल्स है। वहीं, OnePlus Nord में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। मी 10आई फोन में 8nm बेस्ड क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर के साथ Adreno 619 GPU है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। जबकि वनप्लस नॉर्ड फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x रैम दिए गए हैं। OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है।
 

फोटोग्राफी-

फोटोग्राफी के लिए मी 10आई में फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप है। इसमें Samsung HM2 सेंसर है जो 1/1.52 सेंसर साइज, 9 इन 1 पिक्सल बिनिंग, 2.1um सुपर पिक्सल और f/1.75 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस भी है। फोन के रियर कैमरा में आको सिक्स लॉन्ग एक्सपोजर मोड्स, एचडीआर, गूगल लेंस, नाइट मोड 2.0, प्रो मोड, पनोरमा, रॉ मोड और 4k वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिल रहे हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.45 अपर्चर और 1.0 माइक्रोन पिक्सल साइज़ के साथ आता है। फ्रंट कैमरा में नाइट मोड 1.0, एआई ब्यूटीफाई, एआई पोर्टेट मोड, फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं।
Advertisement

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप मिलता है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।

Mi 10i में कंपनी ने 4,820mAh बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। मी 10आई को लेकर कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में यह फोन 68 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में कुल 58 मिनट का समय लगेगा। OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ विकल्प मिलते हैं। वनप्लस में कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

वनप्लस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है, जबकि मी 10आई में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Very good battery life
  • Strong overall performance
  • 3.5mm audio socket, notification LED
  • Bad
  • Camera quality needs improvement
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.