फेस अनलॉक और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो वाले इस फोन की कीमत है 5,599 रुपये

Comio C1 Pro लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में सोमवार को लॉन्च हो गया है। इस नए स्मार्टफोन की टक्कर शाओमी के रेडमी 5 से हो सकती है...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 18 जून 2018 14:23 IST

Comio C1 Pro

Comio C1 Pro लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में सोमवार को लॉन्च हो गया है। इस नए स्मार्टफोन की टक्कर शाओमी के रेडमी 5 से हो सकती है, जिसमें फेस अनलॉक, डुअल 4जी वीओएलटीई फीचर हैं। स्मार्टफोन तीन रंग वेरिएंट - ग्रे, ब्लैक और गोल्ड में आया है। अन्य प्रमुख फीचर में मल्टिपल फोंट सपोर्ट भी शामिल है। इसके अतिरिक्त Comio का दावा है कि Comio C1 Pro की 1 साल 100 दिन की वांरटी, वन-टाइम स्क्रीन ब्रेक वारंटी, 30 दिन का रिप्लेसमेंट  व एक अपग्रेड ऑफर है, जिसमें यूज़र Comio C1 Pro को 40 फीसदी डिस्काउंट के साथ 12 महीने से कम पुराना हैंडसेट दे सकते हैं।
 

Comio C1 Pro की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

Comio C1 Pro को भारत में 5,599 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे देशभर के रिटेल स्टोर समेत अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, शॉपक्लूज़ और स्नैपडील के ज़रिए खरीदा जा सकता है। रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर को फोन खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक 44 वाउचर के रूप में मिलेगा, जिनकी कीमत 50 रुपये प्रति वाउचर होगी। यह ऑफर 198 रुपये या 299 रुपये वाले पैक के पहले रीचार्ज से लागू हो जाएगा। रिडीम करने के लिए दूसरा रीचार्ज करवाना होगा।
Advertisement
 

Comio C1 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Comio C1 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जो स्प्लिट स्क्रीन और पॉप टच के साथ आया है। फोन में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक 6739 प्रोसेसर। साथ देते हैं 1.5 जीबी रैम।

कैमरा डिपार्टमेंट पर आएं तो Comio C1 Pro में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो ऑटोफोकस मोड से लैस है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। रियर कैमरा पैनोरमा मोड और जेस्चर सेटअप इन कैमरा मोड के साथ आया है। इससे यूज़र स्माइल और फिंगर जेंस्चर के साथ तस्वीर ले पाएंगे। जैसा कि हमने पहले बताया, फ्रंट कैमरा फेशियल तकनीक से लैस होकर आया है। Comio C1 Pro में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। इसे 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। बता दें कि फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक 6739

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1.5 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Comio, comio c1 pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.