CMF Phone 1 भारत में देगा Watch Pro 2 और Buds Pro 2 के साथ 8 जुलाई को एंट्री, जानें खासियतें

CMF Phone 1 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2024 17:53 IST
ख़ास बातें
  • CMF Phone 1 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • CMF Phone 1 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • CMF Phone 1 में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

CMF Phone 1 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: CMF/Flipkart

Nothing ने कंफर्म किया है कि CMF Phone 1 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। यह CMF by Nothing सब-ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो कि 8 जुलाई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। अब तक इस स्मार्टफोन से संबंधित कई टीजर्स सामने आ चुके हैं। यहां हम आपको CMF Phone 1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कंपनी CMF Buds Pro 2 TWS ईयरबड्स और CMF Watch Pro 2 स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगी, जो पिछले साल लॉन्च किए मॉडल के अपग्रेड होंगे। इस बार यह अपने पावर 65W GaN चार्जर के अपग्रेड के तौर पर कोई नया चार्जर लॉन्च नहीं कर रहा है। CMF Phone 1 के नए टीजर में अभी भी एक लॉक नजर आ रहा है जो कि एक रिप्लेसेबल बैक कवर होने की संभावना है। 


CMF Phone 1 Specifications


नई रिपोर्टों के आधार पर यह मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा, जिसे हाल ही में पेश किया गया था। यह माडियाटेक डाइमेंशिटी 7050 का अपग्रेड है, इसलिए इसे Nothing Phone (1) में इस्तेमाल किए गए स्नैपड्रैगन 778G प्लस के जैसा परफॉर्मेंस करना चाहिए। पहले की अफवाहों के आधार पर CMF Phone 1 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x रैम और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

अभी तक CMF Buds Pro 2 और Watch Pro 2 के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन टीजर से एक स्मार्ट डायल का पता चलता है, जैसा कि CMF Neckband Pro में देखा था। स्मार्टवॉच के टीजर में राउंड डायल के अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई है। हमें आने वाले हफ्तों में इन डिवाइसेज से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आनी चाहिए। 8 जुलाई को लॉन्च इवेंट सुबह 10 बजे बीएसटी (2:30 बजे IST) आयोजित होगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.