CMF Phone 1 के लॉन्च से पहले दिखाया गया पूरा डिजाइन, इन चमकदार रंगों में और कस्टमाइजेबल पैनल के साथ आएगा

CMF Phone 1 को बैक पैनल के निचले बाएं कोने में एक गोलाकार डायल के साथ भी देखा गया है। यह CMF Buds चार्जिंग केस के समान है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 22:10 IST
ख़ास बातें
  • CMF Phone 1 को बैक पैनल के निचले बाएं कोने में एक गोलाकार डायल है
  • CMF Phone 1 यूजर्स "विभिन्न रंगों या मटेरियल के केस को स्वैप" कर सकेंगे
  • इसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा

CMF Phone 1 को ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में टीज किया गया है

Photo Credit: CMF by Nothing

CMF Phone 1 का भारत में 8 जुलाई को CMF Buds Pro 2 और CMF Watch Pro 2 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पहले अपकमिंग हैंडसेट की कुछ मुख्य खासियतों को टीज किया था। Nothing सब-ब्रांड ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि की है। अब, CMF ने Phone 1 के पूरे डिजाइन का खुलासा किया है और इसमें पेश किए जाने वाले कलर ऑप्शन की भी घोषणा की है। हैंडसेट के कमस्टमाइजेबल बैक पैनल के साथ आने की पुष्टि की गई है।
 

CMF Phone 1 डिजाइन, कलर ऑप्शन

लॉन्च से पहले कंपनी ने CMF Phone 1 का पूरा डिजाइन रिवील कर दिया है। फोन ऊपरी बाएं कोने में पिल शेप डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिखाई देता है। कैमरा आइलैंड का बाकी पैनल की तुलना में अलग रंग है। यह शेड बाएं किनारे पर मौजूद वॉल्यूम रॉकर और दाईं ओर रखे गए पावर बटन में भी मौजूद है।
 

CMF Phone 1 को बैक पैनल के निचले बाएं कोने में एक गोलाकार डायल के साथ भी देखा गया है। यह CMF Buds चार्जिंग केस के समान है। यह मॉड्यूलर प्रतीत होता है और इसका यूज डोरी या किकस्टैंड होल्डर के रूप में किया जा सकता है और यहां तक ​​कि अन्य सहायक एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके फोन को पर्सनलाइज्ड करने के लिए भी किया जा सकता है।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि एक्सेसरीज को अटैच करने के साथ-साथ CMF Phone 1 यूजर्स "विभिन्न रंगों या मटेरियल के केस को स्वैप" करने में सक्षम होंगे। CMF ने यह भी पुष्टि की है कि हैंडसेट को चार कलर ऑप्शन - ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ऑरेंज में पेश किया जाएगा। नीले और नारंगी वेरिएंट में वीगन लेदर का पैनल होगा, जबकि काले और लाइट ग्रीन रंग के ऑप्शन में टेक्स्चर्ड फिनिश होगा।
Advertisement
 

CMF Phone 1 के फीचर्स

CMF Phone 1 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में अल्ट्रा XDR सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का सोनी सेंसर शामिल होगा। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 22 घंटे तक नॉन-स्टॉप YouTube स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

CMF Phone 1 में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच AMOLED स्क्रीन होने की पुष्टि की गई है। यह MediaTek Dimensity 7300 5G SoC पर काम करेगा, जिसके साथ 8GB रैम को जोड़ा जाएगा, जिसे वर्चुअली एक्स्ट्रा 8GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.