मात्र 2699 रुपये में खरीदें 64MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, आज Amazon पर शुरू हुई सेल

Redmi Note 10 Pro के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, सेल के दौरान 20 प्रतिशत छूट के बाद 15,999 रुपये में अपना बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 17:13 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन पर Smartphone Upgrade Days का ऐलान कर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M32 में 6.4 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी है।
  • Redmi Note 10 Pro में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Amazon

आज अमेजन पर Smartphone Upgrade Days का ऐलान कर दिया गया है और यह 14 अगस्त तक चलने वाला है। अगर आप अपने लिए कोई नया 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस दौरान हम आपके लिए बेस्ट Samsung Galaxy M32 और Redmi Note 10 Pro लेकर आए हैं, जिन्हें आप सेल के दौरान कम कीमत में अपना बना सकते हैं।

Samsung Galaxy M32
Advertisement
ऑफर की बात की जाए तो Samsung Galaxy M32 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, लेकिन 18% डिस्काउंट के बाद 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो AU Small Finance Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन से 10 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 1 हजार रुपये बचा सकते हैं। वहीं RBL क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1 हजार रुपये) बचाए जा सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड ईएमआई भुगतान पर 10 प्रतिशत अधिकतम 1 हजार रुपये की बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम 12,800 रुपये कीमत को कम किया जा सकता है। सभी ऑफर के बाद कीमत को 2699 रुपये तक कर सकते हैं। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए Samsung Galaxy M32 में 6.4 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा, 2MP का तीसरा कैमरा और 2MP का चौथा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 10 Pro
ऑफर के मामले में Redmi Note 10 Pro के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, सेल के दौरान 20 प्रतिशत छूट के बाद 15,999 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। बैंक ऑफर के लिए AU Small Finance Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन से 10 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 1 हजार रुपये बचा सकते हैं। वहीं RBL क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1 हजार रुपये) बचाए जा सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड ईएमआई भुगतान पर 10 प्रतिशत अधिकतम 1 हजार रुपये की बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर के मामले में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम 12,800 रुपये कीमत को कम कर सकते हैं। सब ऑफर के बाद कीमत 3199 रुपये तक हो जाएगी।  फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो रेडमी नोट 10 प्रो में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें 64MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 5MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है। प्रोसेसर के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.