सेलकॉन मिलेनिया यूफील स्मार्टफोन 3,299 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 18 अगस्त 2016 11:01 IST
ख़ास बातें
  • मिलेनिया यूफील स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा
  • इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है
  • यह स्मार्टफोन गैजेट्स 360 वेबसाइट पर उपलब्ध है
सेलकॉन कंपनी ने भारत में अपना नया मिलेनिया यूफील स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सेलकॉन मिलेनिया यूफील की कीमत 3,299 रुपये है और यह ई-कॉमर्स साइट गैजेट्स 360 पर उपलब्ध है।

डुअल-सिम सेलकॉन मिलेनिया यूफील स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके ऊपर 2.5डी ड्रेगन ट्रेगन ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। नए सेलकॉन स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है। सेलकॉन मिलेनिया यूफील के फ्रंट कैमरे का सेंसर 3.2 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें यूज़र एक रेगुलर सिम और एक माइक्रो-सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसका डाइमेंशन 143x71.7x8.4 मिलीमीटर है। मिलेनिया यूफील को पावर देने के लिए मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। 121 ग्राम वाले इस हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

आधिकारिक लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि मिलेनिया यूफील ब्लैक, गोल्डन और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

ज्ञात हो कि गैजेट्स 360 वेबसाइट सेलकॉन मिलेनिया यूफील का ऑनलाइन रिटेल पार्टनर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.